बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोपवे के उद्धघाटन पर आर्रिका ज्ञान मती माता जी ने आशिर्वाद स्वरूप दिया श्रीफल
रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन
राजगिरी , बिहार
मुख्यमंत्री नितीश कुमार से हुई कुण्डलपुर के मंत्री विजय कुमार जैन की मुलाकात
राजगीर स्थित हाॅकी मैदान में मुख्यमंत्री नितीश कुमार सफारी एवं 8 सीटर रोपवे का उद्घाटन करने के लिए पधारे। मुख्यमंत्री की अगुवानी के लिए क्षेत्र के समस्त नेतागण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। जिसमें मुख्यरूप से श्रवण कुमार (मंत्री ग्रामीण विकास) एवं नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार एवं अन्य क्षेत्रीय वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सदस्यगण पहुंचे। इसी क्रम में भगवान महावीर जन्मभूमि कुण्डलपुर दि. जैन समिति के मंत्री विजय कुमार भी सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री के हैलीपैड पदार्पण के उपरांत मंत्री श्रवण कुमार ने पुष्प गुच्छ भेंट करके हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। इसी श्रृंखला में कुण्डलपुर के मंत्री विजय कुमार ने वरिष्ठ जैन साध्वी गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी का मंगल आशीर्वाद देते हुए श्रीफल समर्पित किया एवं पूज्य माताजी का मंगल आशीर्वाद मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। मुख्यमंत्री ने परोक्षरूप से माता जी को प्रणाम करते हुए अभिवादन स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री ने समस्त कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर सभी के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं बिहार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सफारी एवं रोपवे एवं कांच के पुल के उद्घाटन के लिए रवाना हो गये।

0 टिप्पणियाँ