सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजनपदीय कार-बैट्री चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 शातिर गिरफ्तार
सीतापुर उत्तर प्रदेश
सीतापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच व कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय कार-बैट्री चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगाकर विभिन्न जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरोह के कब्जे से चोरी की कार, कई बैटरियां, 20 हजार रुपये नगद तथा अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरी की वारदातों को कबूल किया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और संगठित तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहा था।
सीतापुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा बढ़ा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
रिपोर्ट: अवध इंडिया न्यूज़ स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश अरुन कुमार यादव

0 टिप्पणियाँ