Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रतापगढ़: सात फेरे लेने के बाद गहने लेकर प्रेमी संग फुर्र हुई दुल्हन,बिना दुल्हन वापस लौटी बारात

सात फेरे लेने के बाद गहने लेकर प्रेमी संग फुर्र हुई दुल्हन,बिना दुल्हन वापस लौटी बारात




उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ से एक बड़ा कारनामा सामने आया है।बड़के जिले में बड़े बड़े कारनामें होते है।ऐसा ही एक बड़ा कारनामा हुआ है।रानीगंज से एक हैरान कर देने वाला शादी का कारनामा सामने आया है।जहां अग्नि को साक्षी मान कर सात फेरे लेने वाली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गयी।दुल्हन ने भोर में सारे गहने लेकर फुर्र हुई।फुर्र होने की जानकारी उस समय हुई जब शादी की बची हुई रस्में पूरा करने के लिए परिजनों ने दुल्हन को बुलवाया जब दुल्हन नही आई तो परिजनों ने खोजना शुरू किया तो वो घर में नही मिली और इसके बाद लड़के वालो में कोहराम मच गया।दुल्हन के फुर्र होने की वजह से बाराती और घराती के पैरो तले की जमीन खिसक गयी है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में फतनपुर के एक लड़के के साथ शादी होनी थी। कोरोना काल में शुक्रवार की शाम बारात लड़की के घर पहुंची थी।द्वारपूजा और जयमाल हुआ।इसके बाद बरातियो को भोजन कराया गया।भोजन के बाद शादी की बची हुई रस्मों का शिलशिला आगे बढ़ा दूल्हा और दुल्हन ने अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं।थकान लगने के कारण शादी के बाद बाराती और दुल्हन के परिजनों व रिश्तेदारों की आंखों में जैसे ही झपकी आई झपकी का फायदा उठाते हुए दुल्हन सारे गहने लेकर घर से फुर्र हो गयी।

अपनी दुल्हन की फुर्र होने की खबर सुनकर दूल्हा परेशान हो उठा।घराती  और बराती में घंटों तक पंचायत का दौर चला। दूल्हा बिना दुल्हन बारात लेकर घर लौटा।दुल्हन के फुर्र होने की खबर जिले में जबरदस्त चर्चा का विषय बन गयी है।

थाना प्रभारी ने बताया है कि मामले की तहरीर मिली है।जांच पड़ताल की जा रही है और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ