कहावत हुई चिरतार्थ-चोरी की चोरी और सीना जोरी
● दबंग कर रहा है भूमिस्वामी से धन ऐंठने का असफल प्रयास,
● भाजपा शासन में अभी भी है दबंगों का भारी बोलबाला,
● पीड़ित भूमिस्वामी न्यायालय के भरोसे है न्याय के इंतजार में,
● भूमिस्वामी को फर्जी मुकदमों में फंसाने का किया जारहा प्रयास,
पीड़ित भूमिस्वामी इटावा के अधिवक्ता कार्तिकेय यादव पुत्र वीरेन्द्र सिंह ने कहा है कि वर्तमान सरकार में जहां लोकप्रिय भाजपा सरकार के प्रशासनिक अधिकारी एक तरफ दबंगों की दबंगई पर लगातार अंकुश लगा रहे हैं वहीं इटावा का एक नामजद दबंग प्रशासन और न्यायालय के आदेश को ठेंगा दिखा कर उससे अबैध तरीके से धन ऐंठने का प्रयास कर रहा है।
जबकि पीड़ित अधिवक्ता होने के साथ मांयनीय न्यायालय के आदेश व न्याय का लगातार पालन किये जा रहा है।
पीड़ित अधिवक्ता कार्तिकेय यादव के अनुसार उसने एक भूमि विगत दो जुलाई को बैनामा शुदा खरीदी है। जिस भूमि पर पूर्व के न्यायालय आदि में किसी प्रकार का कोई विवाद नही है। जब पीड़ित भूमिस्वामी ने उक्त भूमि को अपने कब्जे में किया तब तक किसी को कोई आपत्ति नही थी। अब आकर एक नामजद दबंग जो पहले से लोगों के साथ इसी प्रकार धन बसूली और नाजायज धन ऐंठने में लगा रहता है ने बीते दिनों उसके द्वारा खरीदी गई उक्त भूमि पर अपना जायज कब्जा दर्शाकर अबैध धन ऐंठने के तरह तरह के प्रयास कर रहा है।
पीड़ित भूमिस्वामी अधिवक्ता कार्तिकेय यादव ने बताया कि नामजद आरोपी उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा सम्मान के विरुद्ध उनकी छवि धूमिल कर रहा है साथ ही फर्जी तरीके से न्यायालय व पुलिस प्रशासन को गुमराह कर उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाने का प्रयास कर रहा है।

0 टिप्पणियाँ