लोक निर्माण विभाग भूला अपने कार्य बड़े हादसे होने का कर रहा इंतजार है गड्ढा मुक्त पीडब्ल्यूडी की सड़कें
जनपद सीतापुर
विकासखंड बिसवां थाना मानपुर क्षेत्र के सुरेश पुर मोहाली से महाराज नगर संपर्क पी डब्लू डी की मार्ग को लोक निर्माण विभाग देख कर भी बन रहा है अनजान लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गड्ढा मुक्त सड़को का सपने पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं
बताते चलें बिसवां सीतापुर संपर्क मार्ग के मध्य कस्बा मानपुर से 1 किलोमीटर पहले सुरेश मोहारी चौराहा पड़ता है उस चौराहे से पीडब्ल्यूडी की सड़क जो सैकड़ों गांवों को जोड़ती है उसी जर्जर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं जो कि आए दिन बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं और वही रोड सीतापुर से बहराइच बाई पास के लिए कई बार मापी जा चुकी है उसी रोड पर आए दिन हजारों की तादात में छोटे-बड़े वाहनों का आना जाना लगा रहता है
रिपोर्ट मनोज कुमार रस्तोगी बिसवां सीतापुर

0 टिप्पणियाँ