Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शाहजहांपुर: ब्रांच लाइन पर 120 किमी की रफ्तार से दौड़ी सीआरएस स्पेशल

जनपद शाहजहांपुर में ब्रांच लाइन पर 120 किमी की रफ्तार से दौड़ी सीआरएस स्पेशल


जनपद शाहजहांपुर से जितेंद्र कुमार कश्यप की रिपोर्ट



सीतापुर ब्रांच लाइन पर दोहरीकरण कार्यों का गुरुवार को मुख्य संरक्षा आयुक्त एसके पाठक ने निरीक्षण किया। गति परीक्षण में सीआरएस स्पेशल को 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया।


रोजा, शाहजहांपुर सीतापुर ब्रांच लाइन पर दोहरीकरण कार्यों का  मुख्य संरक्षा आयुक्त एसके पाठक ने निरीक्षण किया। गति परीक्षण में सीआरएस स्पेशल को 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। निरीक्षण के बाद मुख्य संरक्षा आयुक्त ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण व डीआरएम मुरादाबाद के साथ वार्ता की। जल्द ही ट्रैक पर ट्रेनें रफ्तार पकड़ना शुरू कर देंगी।


सीतापुर ब्रांच लाइन पर रोजा से सीतापुर तक चार चरण में रेलवे ट्रैक बांटा गया। पहले चरण में बरतारा रेलवे स्टेशन से जंगबहादुरगंज, दूृसरे में जंगबहादुरगंज से महोली, तीसरे में महोली से सीतापुर व चौथे में बरतारा से रोजा। निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के बाद मुख्य संरक्षा आयुक्त ने अब निरीक्षण करना शुरू कर दिया। गुरुवार सुबह नौ बजे सीआरएस स्पेशल रोजा जंक्शन पहुंची, जहां सीआरएस के स्टाप को बदला गया। चालक संजय कुमार मिश्रा, सहायक चालक अमित कुमार वर्मा व वरिष्ठ लोको निरीक्षक आरएस सरकार अगले इंजन व दूसरे इंजन को चालक श्रीशंकर, चालक सहायक दुर्गेश पाल, वरिष्ठ लोको निरीक्षक वीरेंद्र कुमार लेकर रवाना हुए।



जंगबहादुरगंज स्टेशन पर किया हवन


सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर मुख्य संरक्षा आयुक्त एसके पाठक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण एके लहोटी, मुख्य अभियंता निर्माण आरपी सिंह व मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश के साथ जंगबहादुरगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां सभी अधिकारियों ने हवन पूजन किया।


हाईटेक सिस्टम के बारे में ली जानकारी


स्टेशन मास्टर अशद अली से मुख्य संरक्षा आयुक्त ने हाईटेक सिस्टम की जानकारी ली। दोहरीकरण से पहले सामान्य सिस्टम पर कर्मचारी काम कर रहे थे। इसके बाद पावर ट्रॉली से उचौलिया स्टेशन का निरीक्षण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश