समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
महमूदाबाद-सीतापुर
जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद के निवासी सिद्धांत जैन व उनके चचेरे भाई सार्थक जैन कुछ सामान खरीदने शंकर स्वीट्स जो कि बजाजा चौराहे पर गए थे दुकान पर काम करने वाले पुनीत शर्मा के साथ कुछ मामूली विवाद हुआ, शंकर स्वीट्स के मालिक मुकेश गुप्ता पुत्र शंकर दयाल ने सिद्धांत जैन व उसके चचेरे भाई सार्थक जैन को पीटना शुरू कर दिया, पुत्र के पीटे जाने की जानकारी जब उनके पिता आलोक जैन को हुई तो वह अपने परिजनों के साथ शंकर स्वीट्स पर मामले की जानकारी लेने ही जा रहे थे कि तब तक शंकर स्वीट्स के मालिक मुकेश गुप्ता व उनके नौकर ने हॉकी से उन पर वार करने शुरू कर दिए और मुकेश गुप्ता के भतीजे शक्ति गुप्ता ने आलोक जैन व उनके बेटे की आंखों में मिर्चा डाल दिया जिससे वह काफी घायल हो गए, घटना की जानकारी होते ही महमूदाबाद पुलिस मौके पर जब पहुंची तब तक झगड़ा समाप्त हो चुका था, इस संबंध में आलोक जैन ने कोतवाली महमूदाबाद में तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने मुकदमा अन्तर्गत धारा 323,504,506मे पुनीत शर्मा पुत्र अज्ञात, ठाकुर पुत्र अज्ञात, मुकेश यज्ञसैनी पुत्र शंकर दयाल यज्ञसैनी शक्ति गुप्ता पुत्र अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर लिया है और पुलिस कार्रवाई कर रही है
रिपोर्ट दिलीप त्रिपाठी

0 टिप्पणियाँ