Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।

महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।



थाना रामपुर कला में दिखे तेंदूए के पद चिन्ह



लखनऊ राजधानी में जंगली जानवर की आमद के बाद जो हो हल्ला मचा था वो ग्रामीण आंचल के जिलों में जंगली जानवर की आमद पर नही मचता है। जबकि सीतापुर जनपद के महमूदाबाद क्षेत्र में ही बीते वर्षों में तेंदुए की कई बार आमद दर्ज हुई है। जिसमें दो बार वन विभाग ने तेंदुओं को रेस्क्यू कर उन्हें विभाग के आदेश पर जंगल मे छोड़ा है और एक बार तेंदुआ हाथ से निकल कर ओझल हो गया। 



रविवार की रात एक बार फिर जंगली जानवर की आमद क्षेत्र में दर्ज की गई है। रामपुरकला थाना क्षेत्र के गांव में बकरी को किसी जंगली जानवर ने देर रात निशाना बनाया। रामपुरकला थाना क्षेत्र के सैर गांव निवासी राकेश पुत्र गजोधर की बकरी घर के बाहर बंधी थी । सुबह उठने पर राकेश को बकरी घर के बाहर बंधी नही दिखाई दी तो राकेश बकरी ढूंढने के लिए ज्यों ही गांव के बाहर बढ़ा तो देखा कि गांव के उत्तर जाने वाले चकरोड पर बकरी का क्षत विक्षत शव पड़ा है। बकरी के शव को देखकर पहली बार मे ही लग रहा है कि किसी जंगली जानवर ने उसे नोच डाला हो। उसी चकरोड पर किसी बड़े जंगली जानवर के पदचिह्न भी दिखाई दिए हैं। जिनसे ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए के होने की आशंका जता रहे हैं। गांव के लोग इस हादसे के बाद दहशत में हैं। वहीं ग्राम प्रधान द्वारा मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। अब पदचिह्न के जांच के बाद ही पता चलेगा कि कौन सा जंगली जानवर था 


रिपोर्ट अनुज कुमार जैन के साथ शुभम कुमार पटेल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश