महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
देवरिया
सलेमपुर उपनगर के हरैया लाला के रहने वाले प्रदीप गुप्ता की हार्डवेयर की दुकान हैं। पत्नी गुड्डी देवी रविवार की सुबह घर से मंदिर जाने की बात कह कर निकली और आटो से भागलपुर पुल पर पहुंच गई। इसके बाद पति को फोन कर बोली, नदी में कूदने जा रही हूं। इसके बाद पुल के फुटपाथ पर अपना पर्स, आधार कार्ड, मोबाइल समेत अन्य सामान रख दी। जब वह कूदने के लिए रेलिंग की तरफ बढ़ी तो आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े। उसके पहले ही वह नदी में छलांग लगा दी।
अवधइंडिया न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ आर के शुक्ला देवरिया उत्तर प्रदेश
0 टिप्पणियाँ