बरनावा गांव के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई
रेउसा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात को मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति जा रहे थे तभी बरनावा गांव के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जिसमें थाना तंबौर क्षेत्र के बाजपेई पुरवा निवासी बलराम पुत्र पुत्ती लाल गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने थाना रेउसा पुलिस को दी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा लाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया गया घायल व्यक्ति की सिर में हेड इंजरी होने के चलते डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है घायल व्यक्ति की हालत नाजुक डॉक्टरों द्वारा बताई जा रही है 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया है वही मौके पर दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई जिनका सिर फट गया मृतक सतीश पुत्र चेतराम निवासी गुलर बोझा थाना सकरन छोटू पुत्र प्रसाद निवासी इच्छा थाना तंबौर की पहचान पुलिस को कड़ी मशक्कत करने के बाद पता चला है यह तीनों लोग थाना सकरन क्षेत्र के मुन्ना पुत्र लालतू की मोटरसाइकिल मांग कर लेकर आए थे।रेउसा थाना क्षेत्र के रफीक मजदूरों को महाराष्ट्र,दिल्ली जैसे शहरों में मजदूरी करने के लिए मजदूरों को भेजते थे रफीक से मजदूरी का पैसा लेने के लिए रेउसा आए हुए थे देर रात को वापस घर को जा रहे थे तभी बंभनावा गांव के निकट किसी अज्ञात बड़े वाहन ने जोरदार मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें सतीश, छोटू की सिर दब जाने मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घायल बलराम की हालत गंभीर बनी हुई है थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय ने बताया फोन द्वारा किसी राहगीर ने घटना की जानकारी दी थी घटना कि जानकारी पाकर मय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा घायल व्यक्ति को अपने जीप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया वह दोनों मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।
सीतापुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

0 टिप्पणियाँ