Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पीलीभीत: अब आसाम नहीं, पीलीभीत के बांस से ही बनेगी बांसुरी

अब आसाम नहीं, पीलीभीत के बांस से ही बनेगी बांसुरी

ब्यूरो रिपोर्ट - रोहित गौतम पीलीभीत





डीओपी में चिन्हित जिले के बांसुरी कारोबार को बढ़ावा देने के लिए जिले में डीएम ने पहले बांसुरी चौक को निर्मित कराया और अब बांसुरी कारीगरों को और अधिक लाभ देने की तैयारी है। इसी क्रम में जिले में चार प्रकार के बांस के बीज पंतनगर (उत्तराखंड) से मंगवा कर उपजाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह बांस के बीज बांस के पौधे बन कर दो साल में नियमित बांस मुहैया कराने लगेंगे। सामाजिक वानिकी के डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि हम जल्द ही जिले को यह खास सौगात देंगे और आबोहवा भी यहां पूरी तरह से मुफीद लग रही है। मित्रसेनपुर की ग्राम समाज की पांच हेक्टेयर में 3125 पौधों को लगाया गया है। गांव अहिरवाड़ा में चार हेक्टेयर में 25 सौ पौधों को लगया गया है।


पंतनगर से यह आई हैं चार प्रजाति


पंतनगर से पीलीभीत में डेंड्रोकैलामस स्ट्रिक्टस( लाठी बांस), बैम्बूसा बैम्बोस (कंटिला बांस), बैम्बूसा बाल्कोआ (मांदा बांस), बैम्बूसा न्यूटेंस (नोडिंग बांस) शामिल है। इन बांसों की लंबाई 25 से 30 फुट होती है। डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि हमें उम्मीद है कि बांसुरी कारोबार में और चार चांद लगेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश