त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर थानाअध्यक्ष ने लगाई चौपाल
थाना तालगांव मैं थानाअध्यक्ष रामविशाल सुमन के द्वारा ग्राम पंचायत मदनापुर के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्राम वासियों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक की ग्राम वासियों को बताया कि सरकार की मनसा और दिशानिर्देश की पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए इसीलिए समस्त ग्राम वासियों से अपील है कि पंचायत चुनाव में सभी लोग अपना अपना योगदान प्रदान करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखें किसी प्रकार की कोई दिक्कते आती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें और पुलिस का सहयोग करें गड़बड़ी करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी पुलिस अधीक्षक श्री आर पी सिंह के दिशानिर्देशों के अनुसार थाना अध्यक्ष गांव गांव जाकर चौपाल लगाकर लोगों को पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बैठक निश्चित करें कार्य पुलिस द्वारा किया जा रहा है सभी शस्त्र धार को को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने शस्त्र जमा कर दें
थानाध्यक्ष आरबी सुमन बहुत ही इमानदार पूर्वक कार्य कर रहे हैं ग्राम पंचायत मदनापुर में की गई बैठक में थाना अध्यक्ष आरबी सुमन जी के साथ उपनिरीक्षक कांस्टेबल मनोज कुमार हेड कांस्टेबल रामप्रताप रामकुमार दीपक शुक्ला चौपाल में उपस्थित रहे
रिपोर्ट- करन कुमार
अवध इंडिया न्यूज

0 टिप्पणियाँ