पंचायत चुनाव लड़ने की मुख्य भूमिका व उद्देश्य शिक्षित गांव , विकसित गांव ।
महमूदाबाद , सीतापुर।
उत्तर प्रदेश में जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद के ब्लॉक पहला की ग्राम पंचायत सिरौली से विकासशील , मिलनानुसार , कर्मठ , ईमानदार , संघर्षशील , कार्यशील व समाजसेवी एवं जनप्रिय ग्राम प्रधान पद हेतु भावी प्रत्याशी / उम्मीदवार विन्देश्वरी पत्नी मुनेश्वर निवासी ग्राम सिरौली पुरवा मजरे सिरौली ब्लॉक पहला ,तहसील महमूदाबाद , जनपद सीतापुर की निवासनी है। और जब महिला भावी प्रधान प्रत्याशी विन्देश्वरी से ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ने के सम्बंध में बात की गई । कि उनका पंचायत चुनाव लड़ने का मुख्य उद्देश्य व उनकी मुख्य भूमिका क्या है। जो कि वह पंचायत चुनाव लड़ने के लिये ग्राम पंचायत सिरौली की जनता के सामने आई है। तो उन्होंने बताया कि मैं अपने ग्राम पंचायत की जनता से अपील करूंगी की।वह अपने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान कराएं। और जिन लोगो के बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कराने में दिक्कत होगी ।तो उन लोगो के बच्चों हम अच्छी शिक्षा दिलाने में सहयोग करूंगी।और हम अपने पंचायत में सभी लोगो के बच्चों को शिक्षित देखना चाहती हूँ। और इसी के साथ साथ पंचायत में विकास कार्य कर के पंचायत को विकसित भी देखना चाहती हूँ। और वही पर भावी प्रधान प्रत्याशी के पति मुनेश्वर ने कहा कि यह संभव हम तभी देख पायेंगे । जब हम खुद ही चुनाव जीतकर कर विजय प्राप्त करेंगे। और मेरे चुनाव लड़ने की मुख्य भूमिका पंचायत में नियमानुसार पात्र लोगो को सरकारी लाभ दिलाने में सहयोग करना , सही व पूर्ण ढंग से विकास कार्य कराना , अच्छी शिक्षा दिलाने में बच्चों का सहयोग करना , पंचायत में पानी की समुचित ब्यवस्था उपलब्ध कराना तथा कच्ची व पक्की सड़को की मरम्मत कर रास्तो में सुधार कराना । ऐसे तमाम अन्य कार्यों को सही व पूर्ण ढंग से सम्पन्न करा कर ग्राम पंचायत की जनता में खुशी सम्पन्न कर क्षेत्र में शान्ती ब्यवस्था बनाये रखने में जनता से लेकर शासन प्रशासन तक की मदद करने में मिलकर व आगे आकर सहयोग करना ही हमारी अहम सोच रहेगी। और भावी प्रधान प्रत्याशी पति ने अपनी बातों का समापन करते हुए बस इतना ही कहा कि आप सभी रखो हम पर विश्वास , और हर घर मे अब होगा विकास। जन जन का सम्मान करूंगी ,मौका दो मैं विकास कार्य करूंगी। और ना दारू से ना नोट से , गांव की तस्वीर बदलेगी आपके एक वोट से , और इसी लिए अपनी ग्राम पंचायत सिरौली की जनता से कहा कि आपका वोट अमूल्य है इसका मूल्य समझे । और ग्राम पंचायत सिरौली की जनता अपना बहुमूल्य वोट व सहयोग देकर ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी विन्देश्वरी को विजयी बनाकर पंचायत को भी विकासशील बनाये ।
रिपोर्ट मनोज कुमार सीतापुर।

0 टिप्पणियाँ