पुरुस्कार और सम्मान आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।।
महमूदाबाद , चाँदपुर
पुरस्कार और सम्मान हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं जो अच्छे कार्य करते हैं निश्चित रूप से उनको पुरस्कृत करना एक बहुत ही सराहनीय कदम है छात्राएं और छात्र पूरे मन से अपने लक्ष्य के लिए प्रयास करें उनका लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा उपरोक्त विचार पं० संतोषी लाल शुक्ल मेमोरियल इंटर कॉलेज के सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश कुमार उपजिलाधिकारी महमूदाबाद ने व्यक्त किए सम्मान समारोह में कार्यक्रम अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद क्षेत्राधिकारी
महमूदाबाद ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आज के छात्र हीं कल राष्ट्र रुपी नौका के कर्णधार होंगे जब तक लड़के और लड़की दोनों में अंतर समझा जाएगा समाज का कायाकल्प नहीं हो सकता इसलिए मिशन शक्ति के माध्यम से पुलिस प्रशासन निरंतर छात्राओं को जागरुक करने का कार्य कर रहा है महमूदाबाद
कोतवाली के कोतवाल अनिल पांडे ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को भविष्य में कैसे आगे बढ़े इसके बारे में विस्तार से बताया विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकुमार वर्मा पूर्व प्रमुख पहला रमाशंकर वर्मा नगर अध्यक्ष भाजपा,संजय वर्मा सभासद नगर पालिका उपस्थित रहे विद्यालय के प्रबंधक चंद्र भूषण शुक्ल ने आए हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र से सम्मानित किया कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान तत्पश्चात दीप प्रज्वलन से किया गया छात्राओं ने बहुत ही सुंदर सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए
कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं आभार व्यक्त किया गया कॉलेज के प्रशांत शुक्ल व शिक्षक देवेन्द्र वर्मा,अजय त्रिपाठी,संदीप वर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का बैज अलंकरण व माल्यार्पण किया कार्यक्रम में अशोक वाजपेई डॉ सुशील जायसवाल मुकेश अवस्थी डॉ अनूप गुप्ता,कृष्ण कांत शुक्ल केशव वर्मा,शोभाराम वर्मा,प्रवेश मौर्या सहित दर्जनों अभिभावक सीनियर वर्ग के सभी विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित रहे l संचालन अर्पित शुक्ला के द्वारा किया गया इन्हें मिला सम्मान प्रथम स्थान पर अनिका वर्मा अमृता यादव अनामिका सोनी कक्षा 12 कक्षा 12 कला वर्ग आराधना शुक्ला संध्या मौर्य अनुज गुप्ता कक्षा 11 विज्ञान साधना वर्मा ममता कनौजिया अंशिका वर्मा कक्षा 11 कला वर्ग अर्पिता वर्मा अंजली वर्मा अंजू मिश्रा कक्षा 10 डॉली वर्मा चांदनी मौर्या अंजलि कक्षा 10 अभिनव पटेल अंबुज मिश्रा मनजीत कक्षा सनी कुमार मनीष कुमार दलेर सिंह कक्षा 8 लक्ष्मी वर्मा आशा मौर्या आयुषी कक्षा 7 नंदिनी मौर्या निशा वर्मा शिवांगी वर्मा कक्षा 6 कंचन शुक्ला सुखमनप्रीत सत्येंद्र वर्मा सहित बेस्ट स्कॉलर इन अटेंडेंस कक्षा 12 संध्या मौर्य,बेस्ट टाइमिंग अवार्ड अरविंद वर्मा , देवेंद्र वर्मा को पुरस्कृत किया गया
रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन




0 टिप्पणियाँ