सदरपुर मे पीस कमेटी की बैठक हुई समपन्न पंचायती चुनाव, होली व दब्बेबारात के पावन पर्व पर चर्चा हुई
जनपद (सीतापुर) तहसील महमूदाबाद क्षेत्र के सदरपुर थाना प्रांगण में आज दिनांक 21 मार्च 2021 दिन रविवार समय 12:30 बजे एक पीस कमेटी की बैठक की गई जिसमें महमूदाबाद एसडीएम सुरेश कुमार व महमूदाबाद क्षेत्र अधिकारी रविशंकर प्रसाद तथा सदरपुर थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव एवं सदरपुर थाने के सभी पुलिसकर्मी मौके पर उपस्थित रहे जिसमें महमूदाबाद एसडीएम सुरेश कुमार के द्वारा सभी आए हुए सदरपुर थाना क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को आने वाली पंचायती चुनाव 2021 एवं होली व दब्बेबारात के पावन पर्व के शुभ अवसर पर सभी पत्रकार एवं ग्राम प्रधान व गणमान्य लोगों को जानकारी देते हुए यह बताया कि किसी प्रकार का दंगा या मारपीट व दारू पीकर के हुड़दंग करता हुआ नजर आता है तो उसकी सूचना तत्काल थाने पर दें सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय तरीके से रखा जाएगा और यह भी बताया गया कि कोई भी प्रधान प्रत्याशी व जिला पंचायत प्रत्याशी एवं बीडीसी प्रत्याशी दारू या कपड़ा रुपया बांटता हुआ पाया गया तो उस प्रत्याशी पर लागू नियमों की धज्जियां उड़ाने के संबंध में कार्रवाई करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तथा सदरपुर थाना क्षेत्र के सभी पत्रकार गण इस प्रकार है।
राकेश नंद जहांगीराबाद, विनोद सोनी जहांगीराबाद, इरफान सदरपुर, मान सिंह धमगोदरापुर डाक्टर राकेश मिश्रा बजेहरा, मनोज कुमार मिश्रा पहला, ज्ञानेंद्र वर्मा सदरपुर, सुनील वर्मा सदरपुर, पत्रकार गण व प्रधानपद के उम्मीदवार मौजूद रहे।
रिपोर्ट÷ प्यारे लाल (सीतापुर)

0 टिप्पणियाँ