अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शिव म्यूजिक डांस इंस्टीट्यूट के द्वारा आयोजित कोरोना योद्धाओं का सम्मान
महमूदाबाद,सीतापुर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में शिव म्यूजिक डांस इंस्टीट्यूट के द्वारा आयोजित कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह।। जिसमें मीडिया कर्मी स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी व समाजसेवियों को डायरेक्टर लेखा गुप्ता पुत्र बधू सत्यनारायण पोरवाल के द्वारा किया गया सम्मानित।
कोतवाल अनिल कुमार पांडे ने अपने उद्धबोधन में कहा सम्मान से लोगो का मनोबल बढ़ता ही है साथ साथ औऱ अधिक कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त होती है , रमेश बाजपेई , अनुज कुमार जैन , शीला गुप्ता , सुनील सिंह , डॉ प्रियंका पोरवाल ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किया।
डॉक्टर रुबीना ,आरती मिश्रा धीरज नाग , मनोज शुक्ला, गायत्री परिवार, दो छोटे बच्चें भैया कुंज व बहन श्रेया ने अपनी गुल्लक तोड़कर समाज के लिए दान दिया ।।
इंस्टिट्यूट के प्रबन्धक सत्यनरायन पोरवाल श्रीमती लेखा पोरवाल ने सभी को प्रमाणपत्र शाल प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन स्नेहा अग्रवाल ने किया।।
इस कार्यक्रम में मौजूद रहे धीरज वर्मा, शिखा वर्मा ,ममता पोरवाल मीना पोरवाल , श्रद्धा श्रीवास्तव व अन्य लोग मौजूद रहे।
सिध्दी बाजपेयी ने अपनी कविता से लोगों का मन मोह लिया
अंकुर शुक्ला व निधि ने सबको बैच लगाकर स्वागत किया।
रिपोर्ट- अंजू सिंह महमूदाबाद





0 टिप्पणियाँ