Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हस्तिनापुर: गणिनी ज्ञानमती माताजी ससंघ का हुआ हस्तिनापुर से राजधानी दिल्ली को विहार

गणिनी ज्ञानमती माताजी ससंघ का हुआ हस्तिनापुर से राजधानी दिल्ली को विहार



जम्बूद्वीप-हस्तिनापुर  स्थित रत्नत्रय निलय त्यागी भवन में पूज्य गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के दिल्ली मंगल विहार की सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संस्थान के मंत्री  विजय कुमार जैन मंगलाचरण के द्वारा सभा का शुभारंभ किया एवं तत्पश्चात् दिल्ली से आये हुए  प्रमोद कुमार जैन , अनिल जैन संघपति , हेमचंद जैन , राजकुमार जैन , महेशचंद जैन , विजय जैन श्रीमती सुनंदा जैन , सुनील जैन मनोज जैन ,राकेश जैन मेरठ आदि भक्तों ने श्रीफल समर्पित करके पूज्य माताजी से दिल्ली विहार के लिए निवेदन किया। इसी श्रृंखला में श्री सुरेश जैन कुलाधिपति तीर्थंकर महावीर विश्व विद्यालय मुरादाबाद ने पूज्य माताजी को श्रीफल समर्पित किया। इसी क्रम में मेरठ मुरादाबाद मवाना सरधना आदि क्षेत्रों से आये हुए भक्तों ने पूज्य माताजी जी को निवेदन किया एवं श्रीफल समर्पित किया।

पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी ने दि. जैन त्रिलोक शोध संस्थान की एक मीटिंग के अंतर्गत संस्थान की गतिविधियों में प्रकाश डालते हुए बताया कि पूज्य माताजी का मंगल विहार 20 वर्ष पश्चात् राजधानी दिल्ली के लिए हो रहा है। कनाट पैलेस स्थित जैन निशि टेम्पल में भगवान भरत स्वामी की 31 फुट उत्तुंग प्रतिमा विराजमान की जायेगी। जिसकी प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूज्य माताजी के सान्निध्य में मई माह में सम्पन्न होना है। इसी श्रृंखला में प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी ने सभी भक्तों का आशीर्वाद प्रदान किया। अंत में गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी जी ने सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया एवं जम्बूद्वीप स्थित सुमेरूपर्वत पर अभिषेक देखा व भगवान मुनिसुव्रतनाथ के निर्वाण कल्याणक के अवसर पर निर्वाण लाडू चढ़वाया। इसी क्रम में कमल मंदिर में भगवान महावीर स्वामी की अतिशयकारी प्रतिमा का अभिषेक देखकर के जम्बूद्वीप स्थल से दिल्ली की ओर प्रस्थान किया प्रथम पढ़ाव जम्बूद्वीप से 4 कि.मी. दूर तपोवन में किया। शाम को भगवंतों की आरती एवं पूज्य माताजी की आरती सम्पन्न की गई।

रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश