Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: सम्बन्धित अधिकारियों की मिली भगत से बिना परमिट लकड़ी काटने का चलता है कारोबार।

सम्बन्धित अधिकारियों की मिली भगत से बिना परमिट लकड़ी काटने का चलता है कारोबार।

महमूदाबाद , सीतापुर ।



जनपद सीतापुर की तहसील व कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत फिरोजपुर के अंतर्गत आने वाले बजवापुर गांव के पास स्थित गैस गोदाम के सामने व गांव के बाहर स्थित पंचायत भवन के पास एक बड़े आम के पेड़ पर लकडकट्टो ने आरा चलाकर उसे काट डाला। और सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार व फ़ोटो वीडियो में दिखाई पड़ रहा पेड़ इतना बड़ा है कि आम के पेड़ की लकड़ी एक ट्राली के अंदर भी नही आ पा रही थी। जिसकी सूचना सूत्रों के माध्यम से मीडिया कर्मियों को प्राप्त हुई। और मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने आम के पेड़ को काट कर ट्राली में लोड कर रहे लोगो से लकड़ी के ठेकेदार का नाम सहित आम के पेड़ मालिक का नाम पूछा । तो किसी ने भी नही बताया। और कहा कि आप लोग यह सब न करो । और अभी ठेकेदार आ रहे है।आप लोग उनसे ही बात कर के पूरी जानकारी कर लो। कुछ देर बात जब वहां पर मौजूद लकड़ी के ठेकेदार नबाब अली सामने आये । तब उनसे उपरोक्त मामले के सम्बंध में बात की गई ।तो उन्होंने बताया कि यह आम का एक पेड़ सूखा था। इस लिए हमने इसे खरीद कर लकडकट्टो के माध्यम इसे कटवाकर  टैक्टर ट्राली में लोड करवा  रहे है। और इस पेड़ में काफी नुकसान हो गया है।और इसमे कोई ज्यादा फायदा भी नही हुआ है। ठेकेदार नबाब अली  आम के पेड़ मालिक का नाम जब नही बताये व काटे गए आम के पेड़ का परमिट भी नही दिखा पाये। तो उपरोक्त मामले की सूचना क्षेत्रीय वन विभाग कार्यालय महमूदाबाद सीतापुर के अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारियों को अवगत कराई गई। और जब वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जा रही थी । तब टैक्टर ट्राली में आम की लकड़ी लकडकट्टो के द्वारा लोड की जा रही थी। और वही पर सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिल रही है कि वन विभाग के अधिकारियों के पहुंचने से दस मिनट पहले ही लकड़ी के ठेकेदार नबाब अली ने टैक्टर ट्राली में लोड लकड़ी सहित मौके से भाग निकले।उपरोक्त मामले में साफ साफ लकड़ी ठेकेदार पर किस न किसी अधिकारी व कर्मचारी का संरक्षण प्राप्त है नजर आ रहा है। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सुशील कुमार , पवन कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर लकड़ी के ठेकेदार नबाब अली सहित आम के पेड़ को बेचने व खरीदने वाले पर नियमानुसार उचित कार्यवाही करने की बात कही। और लकड़ी ठेकेदार नबाब टैक्टर ट्राली में लोड आम की लकड़ी सहित अन्य लकड़कट्टे भी मौके से भाग गये। खबर लिखे जाने तक उपरोक्त प्रकरण पर कोई भी कार्यवाही नही हुई।


ब्यूरो रिपोर्ट -अनुज कुमार जैन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश