Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: अनियंत्रित बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर दोनों युवकों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

अनियंत्रित बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर दोनों युवकों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत 



घर से पंखा बनवाने मोल्हेपुर चौराहे जा रहे दो बाइक सवार युवकों को तेजगति से जा रही अनियंत्रित बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर दोनों युवकों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत 


महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोल्हेपुर निवासी अमरेंद्र उर्फ राहुल (24) पुत्र अमर सिंह गांव के ही निवासी अपने दोस्त सौरभ वर्मा (23) पुत्र प्रताप सिंह वर्मा के साथ बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक पंखा बनवाने के लिये महमूदाबाद-सिधौली मार्ग स्थित मोल्हेपुर चौराहे पर बाइक से आ रहा था। दोनों की बाइक जैसे ही मोल्हेपुर चौराहे पर सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर पहुंची तभी महमूदाबाद की ओर से तेजगति से आ रही अनियंत्रित बोलैरो ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक समेत दोनों सवार उछलकर दूर जा गिरे। चौराहे पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से खून से लथपथ दोनों युवकों को बेहोशी की हालत में सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने देखते ही दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाल अनिल पांडेय मयफोर्स मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। पुलिस इसके बाद तत्काल सीएचसी पहुंची। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली बोलैरो को कब्जे में ले लिया है। मौके से बोलैरो ड्राइवर फरार बताया जा रहा है।

(रिपोर्ट-प्रभात तिवारी महमूदाबाद)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश