Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: महाराज नगर सीतापुर शिव मंदिर के तालाब के नवीनीकरण के लिए आए 49 लाख रुपए चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

महाराज नगर सीतापुर शिव मंदिर के तालाब के नवीनीकरण के लिए आए 49 लाख रुपए चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट



महाराज नगर सीतापुर



आपको बताते चलें की मामला यह है कि केवल पुर महाराज नगर मैं लगभग 300 साल पुराना तालाब है जिसके बारे में नवीनीकरण के लिए सरोज कुमार ने मुख्यमंत्री माननीय योगी जी ज्ञापन देकर नवीनीकरण की मांग की थी योगी सरकार ने मांग पूरी करते हुए 49 लाख रुपए का फंड घोषित किया ठेकेदार भी आए सामान भी आया कार्य भी चालू किया गया फिर अचानक ठेकेदार काम छोड़कर भाग गया ग्रामीणों से पता चला है कि ठेकेदार ने बताया था कि ब्लाक प्रमुख वह विधायक जी के द्वारा कार्य कराया जा रहा है अब ना तो वहां पर विधायक जी जाते हैं और ना ही प्रमुख जी तालाब का एक हिस्से की सीडी बना दी गई है बाकी पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है अबे कोई भी कर्मचारी ब्लाक प्रमुख व अन्य लोग कोई जवाब नहीं दे रहे हैं केवलपुर महाराज नगर की जनता योगी जी से मांग करते हैं की जिस प्रकार लखनऊ में पार्क बनवाया गया उसी प्रकार यहां की व्यवस्था देखी जाए आपके इस पुनीत व धार्मिक कार्य के लिए जनता सात पीढ़ियों तक आपका नाम लेती रहेगी पवित्र स्थल पर मान सम्मान से जनता आपके दर्शन की अभिलाषा करती है ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक पक्का तालाब बनवाने तथा अच्छा सा पार्क बनवाने मंदिर जीर्णोद्धार का प्रलोभन देकर लोगों की धार्मिक भावनाओं के नाम पर बहला-फुसलाकर वोट ले लेते हैं और जीतने के बाद पुनः तालाब बनवाने और मंदिर जीर्णोद्धार की बात भूल जाते हैं जो धर्म के प्रति अन्याय है जिसके कारण क्षेत्रवासियों की धार्मिक आस्था प्रभावित होती है उक्त तालाब केवलपुर महाराज नगर लश्करपुर शरिफपुर गोरिया धर्मपुर जमालपुर गजनी पुर बनपुरवा अंगूठा सरैया सुल्तानपुर तमाम गांव के ग्राम वासी की आस्था का केंद्र है बस तालाब के बन जाने से क्षेत्र की जनता काफी खुश होगी


योगी सरकार ने पैसा भेजने के बाद भी भ्रष्टाचारियों के भेंट चढ़े तालाब पर आज भी लोग ऐसा कर रहे हैं कि योगी जी न्याय दिलाएंगे और तालाब और शिव मंदिर का निर्माण करेंगे अब देखना यह है कि योगी जी के शासन में क्षेत्रवासियों को न्याय मिल पाता है कि नहीं भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेज कर कार्य चालू कराया जाता है कि नहीं केवलपुर ग्रामवासी सरोज कुमार का कहना है की योगी जी ₹49 लाख दिए है ठेकेदार ब्लाक प्रमुख वह लोग मिलकर पैसा डकार गए 

 

रिपोर्ट- मनोज तिवारी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश