Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लखनऊ : बीजेपी,कांग्रेस एवं बीएसपी छोड़कर आए कई युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

बीजेपी,कांग्रेस एवं बीएसपी छोड़कर आए कई युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ 



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज सदर विधानसभा कार्यालय पर सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव की उपस्थिति में बीजेपी,कांग्रेस एवं बीएसपी छोड़कर आए कई युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की एवम सभी ने वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को बहुमत दिलाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दोबारा बैठाने का संकल्प लिया।

       इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने समाजवादी पार्टी में शामिल सभी युवाओं का माला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि आज जनता बीजेपी की डबल इंजन सरकार की नीतियों से त्रस्त है विकास कार्य अटके पड़े है और आम आदमी पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया है सिर्फ अखिलेश यादव प्रदेश के एकमात्र नेता है जो की जनता के उत्पीड़न के मुद्दे पर सड़को पर संघर्ष कर रहे है।

     विधायक धर्मराज ने कहा कि सरकार पहले दिन से प्रदेश की जनता के प्रति अन्याय कर रही है विरोध करने वालो पर झूठे केस दर्ज किए जा रहे है युवा सपा का भविष्य है।केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है 

     मजदूरों को कोरोना काल में रोजगार देने के झूठे दावे किए जा रहे है जिसकी जमीनी हकीकत यह है कि बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों को भुखमरी का शिकार होना पड़ा है।

     समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वालो में मुख्य रूप से विजय कुमार रावत,अनिल कुमार रावत,माधव सिंह रावत,राज कुमार सिंह,मुकेश वर्मा,शुभम कश्यप,अखिलेश रावत,राम लखन रावत समेत दर्जनों लोग रहे।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से विनय कुमार यादव सदर विधानसभा अध्यक्ष,एमपी निगम जिला सचिव,मो अलीम खान,मो उबैद,मो रिजवान, दीपक गुप्ता,बाबुल मिश्रा, मो इलियास प्रधान,जय किशन यादव,शिवा यादव, वीरेंद्र यादव,सूरज यादव,विजय,मयंक,प्रांजल मिश्रा,आदर्श प्रताप,यूसुफ अब्दुल्ला समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश