ग्रामीणों की सूचना के चलते पकड़ी गई ठेके पर व घर से देसी नकली शराब ठेकेदार व सेल्समैन फरार
तालगांव सीतापुर
थाना प्रभारी तालगांव सत्येंद्र कुमार राय को मिली बड़ी कामयाबी तालगांव में आते ही शराब माफिया पर कैसे शिकंजा क्षेत्रीय लोगों ने दिखी खुशी
आपको बताते चलें आज दिनांक16.6.21, को ग्रामीणों की सूचना गुरे पारा गांव में सरकारी ठेके पर रिंकू सिंह शराब खरीदने गए तो ठेकेदार ने नकली शराब दिया तो दोनों में बहस हो गई उपरांत रिंकू सिंह ने पत्रकार मनोज तिवारी को फोन कर सूचना दी की यहां पर नकली शराब बेची जा रही है आप आ जाइए मनोज तिवारी अपने साथी पत्रकार के साथ मौके पर पहुंचे मीडिया को देखकर ठेकेदार सेल्समैन दोनों भाग गए जिसकी सूचना फोन द्वारा सीओ लहरपुर को दी गई और ट्विटर द्वारा उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई आबकारी विभाग को भी सूचना दी गई उच्च अधिकारियों ने मामले को संज्ञान मे लेते हुए काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया मौके पर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय व सीओ राघवेंद्र यादव लहरपुर पहुंच गए व अबकारी विभाग की टीम जो की सुनील कुमार दुबे मैके पर पहुंच गये
फिर छापेमारी चालू हो गई छापेमारी में ठेकेदार बृजेश जायसवाल के घर से 81 पेटी 3 बोरी नकली शराब बरामद हुई और सरकारी ठेके से 6 पेटी 278 पव्वा बरामद हुआ उसी गांव में ठेके से चंद कदम दूरी पर बिना लाइसेंस बेचा जा रहा इंग्लिश दारू 8 बोतल बियर की 12 बोतल झम्मन पुत्र विद्या के यहां से बरामद हुई जो बिना लाइसेंस बेच रहे थे ग्रामीणों के सहायता से नकली शराब बनाने के उपकरण भी स्टीकर व ढक्कन काफी मात्रा में बरामद हुआ सूत्रों से खबर मिली है की दरोगा रमेश चन्द्र कनौजिया जो हल्का नंबर 2 में देख-रेख से नकली दारू का धंधा चलवा रहे थे इसके बावजूद भी कभी भी कोई जानकारी नहीं ली गई जहां पर योगी सरकार व पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी नकली दारू पर नकेल कस रहे वहीं पर हल्का नंबर 2 में दरोगा की देखरेख मे बिक रही थी मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा थे और जनता में काफी उत्साह भी देखा गया कि अगर कोई नकली दारु पी लेता तो उसकी जान भी जा सकती थी मौके पर सीओ लहरपुर कोतवाल तालगांव के साथ काफी पुलिस बल मौजूद रहा
अब देखना यह है कि जहां पर योगी सरकार लगातार शराब माफिया खनन माफिया वह गुंडों पर नकेल कस रही है वहीं पर रमेश कनौजिया जैसे दरोगा अपनी देखरेख में ठेके पर बिक रहे दारू पर अभी कार्रवाई क्यों नहीं की अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन शराब माफियाओं पर व दरोगा रमेश कनौजिया पर क्या कार्रवाई करते हैं सूत्रों से पता लगा है कि कच्ची दारू का धंधा अवैध रूप से फत्ते पुर गांव अंग राशि गांव साधना पुर गांव समैसा पुरवा उदयभानपुर मे बहुत जोर से बनाई जा रही हैं अब इन पर कब कार्रवाई होती है
जहां पर योगी और मोदी सरकार भ्रष्टाचार खत्म कर रहे हैं वहां पर भ्रष्टाचार के चलते अवैध रूप से नकली दारू ठेके में बिकती हैं व अवैध रूप से कच्ची दारू क्षेत्र में बनाई जा रही है जिससे किसी की जिंदगी भी जा सकती है किसी का परिवार भी कच्ची दारू उजाड़ सकती है
रिपोर्ट- मनोज रस्तोगी के साथ नरेन्द्र कुमार सकरन सीतापुर



0 टिप्पणियाँ