बिजली की समस्या पूंछने पर पत्रकार पर भड़के जे.ई ओमकार सिंह ने पत्रकार से की अभद्रता
तालगांव सीतापुर।
कोतवाली तालगांव क्षेत्र के ग्राम चाँदपुर निवासी पत्रकार प्रहलाद कुमार कन्नौजिया पुत्र स्व. मायाराम ने कोतवाली तालगांव में तहरीर देकर बताया कि बिजली विभाग के तालगांव फीडर के जे.ई ओमकार सिंह से क्षेत्र की बिजली जो कि 20 घण्टों से नही आ रही थीं।
उसके सम्बंध में जब व्हाट्सएप ग्रुप में चैट कर बिजली के लिए शिकायत की गई,तो जेई आग बबूला हो गए और पत्रकार को काल करके धमकाते हुए ,गाली गलौज व अभद्रता करने लगे तथा जान माल की धमकी देते हुए देख लेने की बात कही।जिससे पत्रकार प्रहलाद कन्नौजिया मानसिक रूप से परेशान हैं।इस सम्बध में प्रार्थी ने घटना की लिखित तहरीर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तालगांव को दी है।कोतवाल सतेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट- मनोज तिवारी


0 टिप्पणियाँ