Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: जिस हृदय में श्रद्धा का ताज है वही सरताज होता है ! ● श्रमणाचार्य श्री विमर्श सागर

जिस हृदय में श्रद्धा का ताज है वही सरताज होता है ! ● श्रमणाचार्य श्री विमर्श सागर

महमूदाबाद ,सीतापुर



 दया करुणा, प्रेम वात्सल्य, क्षमा, विनय, सरलता, उदारता आदि अनेक श्रेष्ठ गुणों के भण्डार, सर्वश्रेष्ठ समता स्वभाव के धारी परम पूज्य वर्तमान के भावलिंगी संत श्रमणाचार्य गुरुवर श्री 108 विमर्श सागर जी महामुनिराज धर्म नगरी महमूदाबाद में विराजमान हैं। सभी श्रद्धालु भक्तगण शुरुवर श्री शरण प्राप्तकर शारीरिक और आत्मिक स्वास्थ्यलाभ प्राप्त कर रहे हैं। आज पश० श्रमणाचार्य श्री ने जीवन को महान बनाने के लिए तीन सूत्र प्रदान किए -


परम निष्पही वीतरागी निग्रंथ योगी मुनि परिषद के मध्य विराजमान थे । एक मुनि शिष्य ने सविनय गुरुवर के समक्ष अपनी भावना व्यक्त की - हे गुरुदेव, मैं अपने जीवन में महान सर्वश्रेष्ठ साधक बनना चाहता हूँ । गुरुवर बोले- महानता का यह अर्थ नहीं है कि दुनियाँ तुम्हें महान समझे अथवा चार लोग तुम्हारी पूजा करेंगे तो तुम महान हो जाओगे अपितु महानता यह है कि तुम भगवान महावीर की दृष्टि में महान बनो, चार लोगों का सम्मान यदि तुमने कर दिया तो तुम स्वयं ही महान हो जाओगे । महानता जीवन में उद्‌घाटित करने के लिए सबसे पहले दृष्टि महान होना चाहिए । अगर दृष्टि महान हो तो वह देखने वाले को तथा जिस वस्तु का वह दर्शन कर रहा है दोनों को ही महान बनाती है । दृष्टि की महानता के लिए उदारता का होना अत्यंत आवश्यक है, परस्परोपग्रहोजीवानाम् " अर्थात "जीवों को परस्पर में उपकार करना चाहिए" यह दृष्टि की उदारता का पावन संदेश है । महान बनने के लिए द्वितीय सूत्र है - चिंतन की महानता | चिंतन श्रेष्ठ - प्रशस्त हो तो व्यक्ति को महान बना देता है और यदि चिंतन अप्रशस्त- खोटा हो तो वही व्यक्ति को महान से महान पापी भी बना देता है। पाप करने वाला पापी, हत्या करने वाला हत्यारा किन्तु आत्महत्या करने वाला महापापी" क्योंकि आत्महत्या करने वाला हित के चिंतन से बिल्कुल गिर चुका है। अतः चिंतन को श्रेष्ठ उदारतापूर्ण बनाना चाहिए। महान होने के लिए तीसरा सूत्र है - जीवन में दृष्टि की महानता और चिंतन की समीचीनता द्वारा सम्यक् आचरण को स्वीकार करना । इन तीन की जोड़ी जहाँ है उसकी आत्म मृण महान गुणों से भरी तिजोड़ी कभी खाली नहीं होती अर्थात वह व्यक्ति अवश्य ही अपने जीवन में महान और सर्वश्रेष्ठ बनता है।

रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश