महमूदाबाद स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में मानवाधिकार व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष अनुज जैन के सहयोग से कोविड वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया
महमूदाबाद (सीतापुर)
महमूदाबाद स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में मानवाधिकार व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष अनुज जैन के सहयोग से एक कोविड वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जैन धर्मावलम्बियों को बड़ी संख्या में कोविड के टीके लगाये गये। स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीनेशन के प्रति लोगो को जागरूक भी किया। सरावगी टोला वार्ड स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जैन मंदिर कार्यालय पर आयोजित हुए इस शिविर में 109 लोगो को कोविड की वैक्सीन लगाई गई। जिसमें 18 से 44 वर्ष तक के 50 लोगो को पहली डोज दी गई।
वहीं 45 वर्ष से अधिक उम्र से 40 लोगो को पहली तथा 19 लोगो को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। सीएचसी अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने लोगो को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को जागरूक करने की बात कही। मोहित जैन ने इस कार्य मे विशेस सहयोग प्रदान हुआ।इस अवसर पर वैक्सीनेशन टीम की शर्मा देवी, रेनू वर्मा, स्नेहलता आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन



0 टिप्पणियाँ