सामुदायिक शौचालय का प्रधान आसमां व प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अयूब के द्वारा फीता काटकर किया गया उद्घाटन।
महमूदाबाद ,सीतापुर।
जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद के ब्लाक पहला के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सरैया बलदेव सिंह में सामुदायिक शौचालय का प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था जिसकी जिम्मेदारी 17/08/2021 को ग्राम सरैयां बल्देव सिंह के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अयूब जी के द्वारा जनता महिला स्वयं सहायता समूह को जिम्मेदारी सौंपी गई। जनता महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा श्रीमती सुमन देवी वर्मा के द्वारा व समूह के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति के द्वारा सामुदायिक शौचालय में सफाई कर्मी शगुफता बानो को नियुक्त किया गया। सामुदायिक शौचालय की देखभाल करने के लिए शौचालय की सभी जिम्मेदारी कुशलता के साथ निर्वहन करने के लिए और स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत सामुदायिक शौचालय की जिम्मेदारी प्रदान की गई । इस समूह की सभी महिला सदस्यो ने हर्ष उल्लास के साथ में सामुदायिक शौचालय उद्घाटन में बढ़ चढ़कर हिस्सा बनी। आपको बताते चलें की ग्राम पंचायत सरैया बलदेव सिंह के जनता महिला स्वयं सहायता समूह की सभी सदस्यों ने मिलकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत सरैया बलदेव सिंह को शौच मुक्त करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के कई सम्मानित लोग महबूब अली ,राम अवतार यादव , जयकरन लाल ,अवधेश कुमार, अकबर, फ़रचंदी, शरीफ अहमद, राजू ,सोनू आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट सुरेन्द्र कुमार वर्मा सीतापुर।

0 टिप्पणियाँ