Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिये शिक्षा ग्रहण करना बहुत आवश्यक है

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिये शिक्षा ग्रहण करना बहुत आवश्यक है

महमूदाबाद, सीतापुर



जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिये शिक्षा ग्रहण करना बहुत आवश्यक है। बचपन से मिले उच्च संस्कार और योग्य शिक्षा बुलंदियों तक अवश्य ले जाती है। आज बेटा-बेटी में भेदभाव खत्म हो गया है और बेटियां भी हर क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल कर बेटों की बराबरी कर रही हैं। हाल ही में ओलंपिक खेलों में प्रदर्शन इसका जीवंत उदाहरण है।



यह बात पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डा. अम्मार रिजवी ने मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। अदब कल्चर एण्ड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 23वीं रैंक हासिल करने वाली निगार फातिमा को सीतापुर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने निगार और उनके पिता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डा. अम्मार रिजवी ने भी निगार फातिमा को शील्ड और 11 हजार एक सौ रूपये की नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन की ओर से प्रबंधक आरके वाजपेयी ने निगार को सम्मानित किया। निगार फातिमा ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनों को देते हुए अपनी सफलता के मंत्र साझा किये। कार्यक्रम को बाराबंकी के भाजपा नेता राजेश वर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सोसाइटी के संरक्षक अशफाक कासमी, अध्यक्ष अतीक अहमद, प्राचार्य डा. जफर अब्बास, राजेश सिंह, मनोज शुक्ल, अंकुर सिंह, अम्मार हाशमी, सईद हाशमी, शरजील खान, तारिक हाशमी, फैज खान, मो. लईक, मो. शाकिर नदवी आदि उपस्थित रहे।


रिपोर्ट अनुज कुमार जैन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश