अवध प्रांत की रहने वाली निगार फातिमा ने सीतापुर जिले का नाम किया रोशन
महमूदाबाद, सीतापुर
‘होनहार विरवान के होत चिकने पात‘ कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बिसवां के रहने वाले सेवा निवृत्त संग्रह अतीक अहमद अमीन की बेटी ने। जिसने भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा में देश में 23वीं रैंक लाकर क्षेत्र के साथ समूचे प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रारंभिक शिक्षा सीता इंटर कालेज से प्राप्त करने वाली निगार फातिमा की सफलता पर बधाइयों का तांता लगा है।
बिसवां तहसील में संग्रह अमीन के पद पर सेवा निवृत्त हो चुके मूलरूप से कैथी टोला बिसवां निवासी अतीक अहमद ने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा में कभी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। काफी कम वेतनमान मिलने के बाद भी उन्होंने अपनी बेटी निगार फातिमा का दाखिला सीता इंटर कालेज में करवाया। यहां से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद निगार ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दाखिला ले लिया। वहां पढ़ाई करते हुए लगातार तीसरे प्रयास में उसने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा में देश में 23वीं रैंक लाकर कीर्तिमान स्थापित किया।
परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद निगार का चयन भारतीय सांख्यिकी अधिकारी के पद पर हुआ है। निगार फातिमा की मां नजमा बेगम सामान्य ग्रहणी हैं। निगार फामिता चार बहनों में सबसे छोटी व भाई से बड़ी है। निगार अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों के देते हुये बताती है कि उचित मार्ग दर्शन के बिना यह उपलब्धि प्राप्त करना सम्भव नहीं था। निगार फातिमा की सफलता पर सीता ग्रुप आफ एजूकेशन के चेयरमैन आरके वाजपेयी, डिप्टी मैनेजर वागीश दिनकर ने उसके बिसवां स्थित घर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी। निगार को मिली सफलता पर कालेज के शिक्षक आरजे वर्मा, अखिलेश दुबे, वीरेंद्र मिश्र, नवनीत पांडेय, प्रतिभा सिंह, कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डा. अम्मार रिजवी, क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा, मोहन प्रसाद बारी, आशा मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है।
रिपोर्ट अनुज कुमार जैन



0 टिप्पणियाँ