ऐसे फौजियों की वजह से आज हम अपने घर में सुरक्षित हैं ।
धन्य है ऐसे माता पिता जिनका वीर सपूत आज मेजर अभिषेक सिंह के रूप में फौज में रहकर देश की सेवा कर रहा है ऐसे फौजियों की वजह से आज हम अपने घर में सुरक्षित हैं ।
रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन
महमूदाबाद, सीतापुर
नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के वार्ड शेरापुर "परमवीर चक्र" विजेता अमर शहीद कैप्टन मनोज पांडे स्ट्रीट लाइट परियोजना "जिसकी अनुमानित लागत 26.96 लाख रुपए है का उद्घाटन नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के वार्ड शेरापुर निवासी मेजर अभिषेक सिंह एवं उनके पिता परमेश सिंह व माता श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा किया गया ।।इस अवसर पर शेरापुर वार्ड के सभासद विशंभर वर्मा सहित समस्त सभासद गण , अधिशासी अधिकारी मीडिया कर्मी,नगर अध्यक्ष रमाशंकर वर्मा पैंतेपुर मंडल अध्यक्ष सर्वेंद्र विक्रम सिंह एवं वार्ड शेरापुर के सम्मानित नागरिक गण के साथ नगर के बहुत सारे संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।।


0 टिप्पणियाँ