तीन दिवसीय राम लीला मेला का आयोजनकर हुआ रावण दहन।
महमूदाबाद , सीतापुर ।
जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद क्षेत्र के अंर्तगत दरियापुर गांव में तीन दिवसीय रामलीला मेला का आयोजन किया गया। और मेला के अंतिम दिन रावण दहन किया गया। मेला कमेटी प्रबन्धक प्रमोद कुमार ने बताया यह मेला चार बरसों से लग रहा है इस मेले में जो रावण का पुतला यहाँ के ग्राम वासियो के द्वारा ही बनाया जाता है जो लगभग बीस दिन लगते है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे भाजपा नेता पंकज जैन महमूदाबाद ,सीतापुर के साथ साथ वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार जैन मेला महोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता निभाई ।
मेले आयोजन में राम सिंह,परस राम,विजय वर्मा, बल्लू,धनपाल रावत,सुरेश प्रकाश वर्मा, अमरीष वर्मा,प्रदीप वर्मा, नवी अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन
0 टिप्पणियाँ