Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: अमृत महोत्सव के तहत निकली तिरँगा यात्रा

अमृत महोत्सव के तहत निकली तिरँगा यात्रा

महमूदाबाद (सीतापुर)

पं. संतोषी लाल शुक्ल मेमोरियल इण्टर कालेज में अमृत महोत्सव समिति द्वारा तिरंगा यात्रा एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए सह संघचालक रामकुमार वर्मा ने आजादी के संघर्षां पर विस्तार से प्रकाश डाला। 



उन्होने वर्तमान परिवेश में हमारे संस्कारों में आ रही गिरावट के बारे में बताते हुए सुधार के लिये जागरूक किया। लोगो को देश प्रेम की भावना से सदैव ओतप्रोत रहने की बात कही। इसके उपरांत कालेज परिसर से ही मुख्य अतिथि ने हरी झण्डी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। कालेज से तिरंगा यात्रा प्रारम्भ होकर सेमरी, बाबाकुटी होते हुए चतुराबेहड स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए रामकुण्ड चौराहा पर स्थित सरदार पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद नगर भ्रमण करते हुए बिसवां मार्ग पर निकली। यात्रा का समापन सरैंया में हुआ। यात्रा में तकरीबन एक हजार दोपहिया वाहनों पर सवार युवाओं ने देशभक्ति ने नारे लगाते हुए लोगो में उत्साह का संचार किया।  इस अवसर पर भाजपा नेता संतोष सिंह, पूर्व चेयरमैन सुरेश वर्मा, प्रधानाचार्य राजेश शुक्ल, आशा मौर्य, राजकुमार शुक्ल, हियुवा संयोजक पवन सिंह,हियुवा नगर अध्यक्ष अतुल चित्रांश, देवेन्द्र वर्मा, पीयूष वर्मा, रामप्रवेश प्रजापति,नफीस अहमद, मुकेश अवस्थी, महेन्द्र शुक्ल, मृगांक वर्मा अतुल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश