सर्वांगीण महिला उत्थान एवं बाल कल्याण सेवा संस्थान की बैठक सम्पन्न
हरदोई
रामनिवास एडवोकेट
26 दिसम्बर 2021को सर्वांगीण महिला उत्थान एवं बाल कल्याण सेवा संस्थान हरदोई उत्तर प्रदेश की बैठक ग्राम झपल पुरवा ब्लॉक सुरसा जिला हरदोई में श्रीमती प्रीती वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई। संस्था प्रबन्धक रामनिवास एडवोकेट ने महिलाओं को स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा स्वरोजगार एवं संविधान के प्रति जागरूक करते हुए संविधान की प्रस्तावना को समझाया तथा संविधान में लिखित अधिकारों व कानून की जानकारी दी।तथा शिक्षा पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जो महिलाएं व पुरूष शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं वो कुछ समय निकाल कर गरीब परिवार के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य करें जिससे शिक्षा की पुनरावृत्ति हो जाएगी और बच्चे शिक्षित हो जाएंगे। साथ ही संस्था के उद्देश्यों को बताया। बैठक में मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता देवी अध्यक्ष ग्राम इटोरिया ब्लॉक बावन ने महिलाओं को संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम को गांव गांव प्रचार प्रसार करने तथा संस्था में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़कर संस्था का विस्तार करने की अपील की। ग्राम अध्यक्ष झपलपुरवा श्रीमती प्रीती वर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा चलाया जा रहा कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है।कहा कि हम सभी संविधान पढेंगे तभी अपने हक अधिकार की बात कर पाएंगे इस लिए हम सभी को संविधान पढ़ना व समझना चाहिए ।संविधान हमे सुरक्षा व अधिकार प्रदान करता है।बैठक में सभी पदाधिकारियों को पहचान पत्र व मनोनीत पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में ग्राम इटोरिया से ज्योति वर्मा, कुमारी मोनिका वर्मा, राधा,पिंकी देवी व झपलपुरवा से ग्राम अध्यक्ष प्रीती वर्मा, उपाध्यक्ष छाया वर्मा, सचिव रामरती, उप सचिव अंकिमा वर्मा ,ग्राम मंत्री मोनिका वर्मा, संगठन मंत्री सीमा, संगठन प्रचार मंत्री रामबती मोनी, रामरानी, रेखा वर्मा, राजेस्वरी, कृष्णवती, डल्लो, मीरा देवी संगीता देवी, सुनीता, रूबी, नीलू वर्मा ग्रीसा अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
प्रबंन्धक
रामनिवास एडवोकेट
रिपोर्ट अरुण कुमार
0 टिप्पणियाँ