प्रदेश सरकार के वादा खिलाफी से नाराज आंगनवाड़ी व सहायिकाएं
लखनऊ आंदोलन में जाने के लिए फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर जुटी आंगनवाड़ी। प्रदेश सरकार के वादा खिलाफी से नाराज आंगनवाड़ी व सहायिकाएं संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 2 दिसम्बर से प्रदेश भर में चल रहा काम बंद कलम बंद हड़ताल के साथ ही जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजती रही 15 दिसंबर से लखनऊ के ईको गार्डेन में लगातार क्रमिक अनशन चल रहा है । आंगनवाड़ियों के धरना प्रदर्शन से ऊबी योगी सरकार आंगनवाड़ियों का 3 जनवरी को लखनऊ में सम्मेलन करने जा रही सरकार के वादा खिलाफी से नाराज आंगनवाड़ी मुख्यमंत्री का विरोध प्रदर्शन के रविवार को प्रयागराज की हजारों आंगनवाड़ी और सहायिकाएं संघ के मंडल संरक्षक संतोष मिश्रा और जिला संरक्षक मौजी लाल रावत के नेतृत्व में लखनऊ के लिए ट्रेन से रवाना हुई इस मौके पर आंगनवाड़ियों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नाराबाजी भी रेलवे स्टेशन फाफामऊ पर किए। इस मौके पर सुशीला देवी, शुरूर फातिमा,सीता सोनी,तारा देवी,विभा देवी,शिव देवी,रीता देवी,सरिता देवी,इसराजी देवी सहित हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही ।।
रिपोर्ट अरुण कुमार
0 टिप्पणियाँ