Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता ने किया करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास-महमूदाबाद

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता ने किया करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास-महमूदाबाद 

महमूदाबाद सीतापुर



जनपद सीतापुर के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता ने बेचू पहलवान गेस्ट हाउस में महमूदाबाद तथा उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को करोड़ों की परियोजनाओं का तोहफा दिया क्षेत्र में अनेक रुके हुए कार्यों को पूरा करने के बाद ही के साथ अनेकों नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जिसके बाद प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने की अपील की प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री अन्य योजना कन्या धन योजना सामूहिक विवाह श्रमिक कार्ड योजना का जिक्र करते हुए कहा हर पात्र लाभार्थी को सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लोगों का भाजपा सरकार पूरे सम्मान के साथ लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है हर घर बिजली से रोशन है और हर गरीब के पास योगी सरकार के कार्यकाल में आवास मिला है जिससे हर गरीब परिवार को छत का सुख दिया गया प्रदेश सरकार में माफिया गिरी और गुंडई जैसे गलत कामों के लिए कोई जगह नहीं है प्रदेश सरकार द्वारा हर गरीब परिवार की लड़की की शादी सरकार वहन कर रही है और प्रदेश में अमन शांति व्याप्त है महमूदाबाद विधानसभा का जिक्र करते हुए कहा अगर महमूदाबाद विधानसभा में कमल का फूल खिलता है तो आने वाले 5 सालों में महमूदाबाद को मिनी लखनऊ जैसी सुविधाओं से सुसज्जित करने का कार्य करेंगे क्षेत्र में हर वह सुविधा उपलब्ध होगी जो एक गरीब परिवार अपने जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए उम्मीद करता है महमूदाबाद विधानसभा में पिछले कई सालों से रुके हुए कार्य जैसे सूती मिल कताई मिल और अन्य कई तरह के कार्यों को पूरा करने के साथ अन्य नए कार्यों को पूर्ण किया जाएगा इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सीतापुर श्रद्धा सागर गुप्ता भाजपा नेता चंद्र भूषण शुक्ला सहित क्षेत्र के तमाम गांव के प्रधान बीडीसी और सैकड़ों की संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे!

रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश