भारत माता की जय के नारो से गूंजा आशिर्वाद लान।
विसवा सीतापुर
जनपद सीतापुर की तहसील बिसवाँ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिसवां कस्बे के आशिर्वाद लान मे हो रहे एक दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें जिला अभ्यास वर्ग के प्रवासी कार्यकर्ता के रुप मे मुस्कान जी,अजय जी ,कुलदीप गुप्ता जी के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी व माता सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ से तीन सत्रो मे सम्वाद किया गया। और साथ में सक्रिय कार्यकर्ताओ को नवीन जिम्मेदारी देते हुए अपने अपने दायित्वों को निर्वहन करने की घोषणा की गई ।जिसमें प्रमुख रुप से छात्र नेता नितीश बाजपेयी जी के द्वारा दोनो भाईयों को दायित्व सौपा गया। अंकुर बाजपेयी बनाये गए तहसील बिसवां के तहसील संयोजक ,वही अंकुर से छोटे भाई को बनाया गया तहसील बिसवां का तहसील सह संयोजक,नितीश बाजपेयी के भाईयों को दायित्व मिलते ही छात्र नेता के कार्यकर्ताओ मे दिखा जोश, नितीश बाजपेयी जिन्दाबाद, जिन्दाबाद अंकुर बाजपेयी, आकाश बाजपेयी, जिन्दाबाद ,जिन्दाबाद ।भारत माता की जय के नारे से गूंजा आशिर्वाद लान। इसी के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यक्रम बिसवाँ इकाई ने समाप्ति किया।
0 टिप्पणियाँ