बाइक सवार की आमने सामने की जोरदार टक्कर,एक की मौत।
महमूदाबाद,सीतापुर।
महमूदाबाद सिधौली संपर्क मार्ग पर फिरोजपुर भट्ठा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार आमने सामने से टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास मौजूद लोगों के द्वारा पुलिस एंबुलेंस को सूचना दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी महमूदाबाद भेजवाया। जहां पर महमूदाबाद चिकित्सकों द्वारा एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।तो वही तीसरे घायल का इलाज सीएचसी महमूदाबाद में किया जा रहा है उक्त मामले की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि गोलू पुत्र कल्लू, मोहित पुत्र विनोद व राहुल पुत्र बद्री गंभीर रूप से घायल हुए थे जिन्हें सी एच सी महमूदाबाद लाया गया था जहां पर चिकित्सकों द्वारा राहुल पुत्र बद्री निवासी डिकोली थाना रामपुर कला को मृत घोषित कर दिया गया ।उक्त मामले की जानकारी करते हुए स्थानीय पुलिस अज्ञात वाहन की खोजबीन करने में जुटी हुई है।
रिपोर्ट मो0 शफी महमूदाबाद सीतापुर
0 टिप्पणियाँ