ग्राम छतौनी में कोटे के चयन को लेकर लोगों में हुई हथापाई जमकर बवाल बैठक हुई निरस्त ।
जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद के ब्लाक रामपुर मथुरा की ग्राम सभा छतौनी में कोटे के चयन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसको लेकर वहां पर काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष गांव के लोग वहां मौजूद थे अधिकारी काफी देर में पहुंचे काफी देर से लोग इंतजार कर रहे थे कि कोटे का चयन हो लेकिन अधिकारियों के पहुंचने के बाद कार्यवाही रजिस्टर में लिखा पढ़ी करके अधिकारी वहां से कुछ बताए बिना चले गए
जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया आपस मे ही लोगों ने हाथापाई कर ली व जमकर बवाल काटा। कुछ लोगों ने बताया कि कोठे का चयन होना था जो कि स्वयं सहायता समूह को वरीयता दी गई थी लेकिन वहीं अन्य लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि स्वयं सहायता समूह को ना देकर दूसरे तरीके से कोटे का चयन किया जाए। अधिकारियों ने कार्यवाही रजिस्टर में प्रधान के उपस्थित न होने का हवाला देकर कार्यवाही रजिस्टर पर बैठक निरस्त कर दी और लोगों को बताए बिना वहां से चले गए जिससे कोटे का चयन नहीं हो सका अब आगे क्या होगा या अधिकारी ही बता सकते हैं। जय दुर्गे स्वयं सहायता समूह चिखड़ी धंधार छतौनी ने समूह के सदस्य मौजूद रहे वही रोहित मिश्रा के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे लेकिन कोटा चयन बोठक निरस्त हो गयी ।
गौतम सिंह चौहान की खास रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ