Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: एडीएम का आदेश ईओ महमूदाबाद को मंजूर नहीं,क्या ईओ किसी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं?

एडीएम का आदेश ईओ महमूदाबाद को मंजूर नहीं,क्या ईओ किसी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं?
महमूदाबाद सीतापुर:
एडीएम सीतापुर  राम भरत तिवारी  ने सीएचसी महमूदाबाद के आस पास के लगे अतिक्रमण हटाने के आदेश तो दिए थे मगर ईओ महमूदाबाद ने उनके आदेश को भी नजरंदाज कर दिया।
दरअसल , बीते दो हफ्ते पहले तहसील दिवस में एडीएम  महमूदाबाद आए थे। उसी दौरान ऑल इंडिया  प्रेस जर्नलिस्ट  एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष समेत दर्जनों पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन दिया था जिसमें उल्लेख था कि सीएचसी के आस पास लगे अतिक्रमण के कारण सरकारी एंबुलेंस जाम में उलझी रहती हैं,जिससे गंभीर मरीजों की जिंदगी भी खतरे में रहती है। इस समस्या को सुनते ही एडीएम सीतापुर  द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटवाने के आदेश ईओ शैलेंद्र दुबे को दिए गए थे मगर दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी नगर पालिका के जिम्मेदारों को समस्याएं नजर अंदाज करने में कोई हिचक नहीं है। जबकि नगर पालिका के लोग काफी समय पहले ही उस स्थान पर नॉन वेंडिंग जोन का बोर्ड लगा गए थे। सोचने वाली बात तो ये है कि पत्रकारों द्वारा बताए जाने पर भी ईओ महमूदाबाद कुछ नहीं कर रहे हैं। भविष्य में यदि जाम के कारण किसी मरीज पर कोई खतरा आता है तो क्या इसके जिम्मेदार महमूदाबाद ईओ शैलेंद्र दुबे होंगे!

रिपोर्ट मोहम्मद शफी सात रोहित मिश्रा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश