Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, पुलिस ने बनाया क्रॉस केस

जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, पुलिस ने बनाया क्रॉस केस
बहराइच थाना बौंडी के सिपहिया हुलास के मजरा चरीगाह के लोनियनपुरवा में जबरन कब्जा कर गड्ढा खोदने को लेकर मना करने पर विनोद, राजकुमार, पवन, दिलीप आदि ने लोगो को पीटा बचाने गए पीड़ित के भतीजे ओमजी और चाचा शिव सिंह के लड़के को भी दौड़ाकर हाथ लात व डंडे से जमकर पीटा मारपीट के दौरान ओमजी का हाथ टूट गया बृजेश का सर फूटा व कई लोग जख्मी हो गए।

पीड़ित पक्ष का आरोप था कि पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। फिलहाल बौंडी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर (452,323,504,506 सीआरपीसी) मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही पीड़ित पक्ष को मारने के लिए विनोद, बच्क्षराज,राजकुमार, पवन आदि उनके सहयोगी दल रास्ते में एलानियां तौर पर धमकी देते हुए जान से मारने की बात कहते हैं। 

दरअसल पूरी मामला बौंडी थाना क्षेत्र के सिपहिया हुलास के मजरा चरीगाह लोनियनपुरवा का है। जहा के रहने वाले विनोद व उनके सहयोगी पीड़ित की जमीन पर जबरन कब्जा कर गड्ढा खोदना चाहते थे जिस पर पीड़ित के परिवारीजन द्वारा मना किए जाने पर पुलिस फोर्स को सूचित कर दिया। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। शिव सिंह द्वारा दिए गए शिकायती पत्र से नाराज विनोद व उनके सहयोगी दल पीड़ित के घर में घुस कर गाली गुप्ता देते हुए मार पीट कर लहूलुहान कर दिया व लाठी डंडा व कट्टा लेकर पीड़ित के घर गृहस्थी का सामान तहस नहस करने लगे तथा बक्शे का ताला तोड़कर 30हजार रूपए निकाल ले गए। रास्ते पर गाड़ा बंदी करके जान से मारने की धमकी देते हैं। दबंगों ने पीड़ित का रास्ता भी जबरन बंद कर रखा है। पीड़ित द्वारा थाना बौंडी, डीएम, एसपी, डीआईजी,मुख्यमंत्री,राजस्व एंटी भूमाफिया, आदि को लिखित रूप से शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश