थाना सलेमपुर पुलिस की गौ तस्करों के साथ मुठभेड़, एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली, कुल तीन अभियुक्त गिरफ्तार
देवरिया
थाना सलेमपुर पुलिस की गौ तस्करों के साथ मुठभेड़, एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली, कुल तीन अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा थाना सेलमपुर क्षेत्रान्तर्ग सोहनाग बरठा मुख्य मार्ग पर ग्राम धनौती राय के पास संदिग्ध व्यक्तियों एव वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन टाटा मैजिक UP55T4297 जिसपर 03 राशि गोवंशीय पशु (01 राशि गाय, 01 राशि बछिया,01 राशि बछडा) को रोका गया तो अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे। जिसमें पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त भोलू यादव उम्र 26 वर्ष पुत्र रामायन यादव सा0 लक्ष्मीपुर थाना सुरौली जनपद देवरिया को दाहिने पैर में गोली लगी तथा अन्य अभियुक्तगण 1. राज यादव उम्र 20 वर्ष पुत्र नारायण यादव सा0 मनिहारी थाना सलेमपुर जनपद देवरिया 2.नागेन्द्र कुमार उम्र 29 वर्ष पुत्र केदार सा0 देवबारी थाना बरहज जनपद देवरिया को मौके से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त भोलू यादव के पास से 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा तमंचे के नाल से 01 अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ उक्त घायल अभियुक्त भोलू यादव को समुचित इलाज हेतु अस्पताल रवाना किया गया तथा उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 388/2025 धारा-3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 109(1) बीएनएस व धारा-3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. भोलू यादव उम्र 26 वर्ष पुत्र रामायन यादव सा0 लक्ष्मीपुर थाना सुरौली जनपद देवरिया
2. राज यादव उम्र 20 वर्ष पुत्र नारायण यादव सा0 मनिहारी थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
3. नागेन्द्र कुमार उम्र 29 वर्ष पुत्र केदार सा0 देवबारी थाना बरहज जनपद देवरिया
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0- 388/2025 धारा-3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 109(1) बीएनएस व धारा-3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
बरमादगी का विवरण-
1. 01 अदद वाहन टाटा मैजिक UP55T4297 जिसपर 03 राशि गोवंशीय पशु (01 राशि गाय, 01 राशि बछिया,01 राशि बछडा)
2. 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर
3. 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
4. तमंचे के नाल से 01 अदद खोखा कारतूस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. थानाध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी थाना सलेमपुर
2. प्र0नि0 श्री संतोष कुमार सिंह थाना लार
3. उ0नि0 श्री दीपक पटेल थाना सलेमपुर
4. उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र मिश्र थाना सलेमपुर
5. हे0का0 अजीत सिंह यादव थाना सलेमपुर
6. का0 अजय प्रजापति थाना सलेमपुर
7. का0 अजीत यादव थाना सलेमपुर
8. का0 राहुल सिंह थाना सलेमपुर
9. का0 गोविन्द कुशवाहा थाना सलेमपुर
10. का0 दीपक सोनकर थाना सलेमपुर
11. का0 विकेश चौहान थाना सलेमपुर
12. का0 मृत्यूंजय मौर्य थाना लार
13. का0 दीपक प्रजापति थाना लार

0 टिप्पणियाँ