भारतीय किसान यूनियन में शुभम रस्तोगी को मिली नई जिम्मेदारी
सीतापुर
बिसवां (सीतापुर)। भारतीय किसान यूनियन (जनपद–सीतापुर) द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से शुभम रस्तोगी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष सीतापुर मयंक सिंह चौहान (विवेक) द्वारा जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से शुभम रस्तोगी को संगठन के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि शुभम रस्तोगी के कार्य व मेहनत को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है और उनसे अपेक्षा है कि वे संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाते हुए किसानों के हित में कार्य करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन ने शुभम रस्तोगी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
रिपोर्ट सोनू कुमार बिसवां सीतापुर

0 टिप्पणियाँ