विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरगढ़ कस्बे में बीते दिनों श्री अशोक केसरवानी जी के 13 वर्षीय पुत्र आयुष के अपहरण के बाद निर्मम हत्या की हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया
चित्रकूट।
आज मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरगढ़ कस्बे में बीते दिनों श्री अशोक केसरवानी जी के 13 वर्षीय पुत्र आयुष के अपहरण के बाद निर्मम हत्या की हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घटना के क्रम में आज जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का एक प्रतिनिधिमंडल बरगढ़ पहुँचा और मृतक आयुष के माता-पिता एवं शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।मुलाकात के दौरान मृतक आयुष के पिता श्री अशोक केसरवानी जी ने प्रतिनिधिमंडल के समक्ष अपनी प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने मांग की कि इस जघन्य हत्या के मुख्य आरोपी इरफान से कड़ाई से पूछताछ की जाए तथा यह स्पष्ट किया जाए कि हत्या क्यों की गई और इस अपराध में और-और कौन लोग शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि आयुष की हत्या में शामिल सभी आरोपियों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई हो, उनकी संपत्तियाँ जब्त की जाएँ तथा दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने मृतक परिवार को आजीवन फ्री ऑफ कॉस्ट (निःशुल्क) मकान उपलब्ध कराए जाने की भी मांग रखी।
प्रतिनिधिमंडल ने घटना की नृशंसता पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार मासूम आयुष को शौचालय में बनी टंकी के भीतर एक छोटे से गड्ढे में दफनाकर सीमेंट से पाट दिया गया, वह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। तड़प-तड़प कर एक बच्चे की हत्या किया जाना अत्यंत अमानवीय है। सवाल यह है कि आखिर ऐसी घटनाएँ कब तक होती रहेंगी।
इस दौरान जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि इस मामले को लेकर जेडीयू का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल आयुष के पिता श्री अशोक केसरवानी जी का मांग-पत्र माननीय मुख्यमंत्री जी को सौंपते हुए उनसे निवेदन करेगा कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार की सभी जायज़ मांगों को पूरा किया जाए। मृतक आयुष के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा जिस तरह का सहयोग किया जाना चाहिए, वह सहयोग उन्हें नहीं मिल पा रहा है। इस विषय को भी प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लाया जाएगा। इस अवसर पर जेडीयू प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ गरिमा सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बांदा पिंकी प्रजापति, ज्योति मौर्या (नगर अध्यक्ष अतर्रा महिला प्रकोष्ठ), जिला अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड बांदा उमाकांत सविता, जिला अध्यक्ष चित्रकूट जेडीयू एडवोकेट नारायण सिंह पटेल, पंकज सिंह पटेल (जिला अध्यक्ष बंडा दिव्यांग प्रकोष्ठ), बिहारी लाल अनुरागी (जिला अध्यक्ष नगर विकास प्रकोष्ठ बांदा), काशी प्रसाद याज्ञिक, हरिनारायण पटेल (जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ जेडीयू चित्रकूट), सद्दाम हुसैन (जिला उपाध्यक्ष जेडीयू बांदा युवा प्रकोष्ठ) सहित सैकू अनुरागी, धर्मेंद्र वर्मा, अतुल वर्मा, फूलन देवी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि जनता दल यूनाइटेड इस मामले को पूरी गंभीरता से उठाते हुए दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

0 टिप्पणियाँ