वन माफियाओं द्वारा लगातार क्षेत्र की हरियाली को नष्ट किया जा रहा
महमूदाबाद सीतापुर
जनपद सीतापुर तहसील महमूदाबाद थाना सदरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुहेला के गांव रघुनंदनपुरवा के दक्षिण दिशा मे राजेश के खेत में चार आम के हरे भरे लहलहाते पेड़ों को दबंग ठेकेदार इरशाद के द्वारा वनविभाग की मिली भगत से हरे भरे आम के पेड़ों को रात में कटवाया गया। जबकि क्षेत्रीय वनविभाग के अधिकारियों द्वारा जुर्माना कर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है। क्या सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी गांव में देखने आयेंगे या फिर अधिकारियों से बोले है कि कोई मामला हो जिसमें अपनी जेब भरलें।
रिपोर्ट अनीत कुमार महमूदाबाद सीतापुर

0 टिप्पणियाँ