Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: अभ्युत्थानम् 2021 का आगाज कर प्रतिभावान लोगो को अवार्ड से किया सम्मानित

अभ्युत्थानम् 2021 का आगाज कर प्रतिभावान लोगो को अवार्ड से किया सम्मानित




महमूदाबाद,सीतापुर

 सेठ रामगुलाम पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज महमूदाबाद सीतापुर मे,



एक बहुत भव्य समारोह का आयोजन किया गया ।इसमे ट्रस्ट की ओर से आमंत्रित हजारो अभिभावक और वरिष्ठ  नागरिक उपस्थिति थे।यह अवसर था छात्रो की अभिव्यक्ति और सृजन का साथ ही उनकी प्रतिभा को तराशने और सम्मानित करने का,,।विद्यालय की छात्राओं ने सभी अभिभावक अतिथियों एवं प्रतिष्ठित नागरिक जनो को रोली लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष' स्वतन्त्र देव सिंह 'ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा, प्रबंधक डाक्टर विनीता चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह को गति प्रदान की।



 सांस्कृतिक कार्यक्रमो की श्रृंखलाा  की शुरूआत  इंटर कॉलेज की छात्र छात्राओं की प्रस्तुति  प्रथम पूज्य गणेश वंदना से हुई ।सारा प्रांगण गणपति बप्पा मोरया से गूँज उठा।तत्पश्चात 'आरंभ है प्रचंड ' के माध्यम से छात्राओं ने यह जता दिया कि लम्बी बंदी के बाद  अब और नये जोर शोर के साथ हम आगे बढने के लिए तैयार है। छोटे छोटे छात्र छात्राओं ने 'नानी तेरी मोरनी को "



बाल गीत  प्रस्तुत कर अभिभावकों को झूमने पर विवश कर दिया। पंजाब का भागडा,गुजरात का डांडिया, राजस्थान का घूमर,अवध की कव्वाली ने जहाँ समारोह में एकता मे अनेकता की झलक प्रस्तुत की,तो वही डिग्री कालेज के छात्रों की प्रस्तुति  'पन्ना का बलिदा'न हमे  मेवाड़ के गौरवशाली अतीत की ओर ले गया ।'नमामि गंगे नाटिका 'ने  गंगा प्रदूषण मुक्त  रखने की शिक्षा दी तो वही हास्य नाटिका "यम का दरबार" ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए जागरूक रहने का संदेश दिया ।इसी अवसर पर ट्रस्ट की ओर से विद्यालय की विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें जीवन में हमेशा आगे बढने के लिए प्रेरित किया।जिनमें विभिन्न विभागों  में  सेवारत भूतपूर्व छात्र 'पुनीत कुमार','हिमांशु ' 'आलोक कुमार' 'मयंक ज्योति'  सहित ग्यारह प्रतिभाओ को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया ।वही वर्तमान समय मे डिग्री कालेज के छात्रों  ,शिवम मौर्या' को पर्वतारोहण के लिए सम्मानित किया गया ।अकादमिक आफ द इयर मे 'आशुतोष वर्मा' को   ,बेस्ट पंचुअल स्टूडेंट के लिए 'सविता वर्मा' ' 

बेस्ट एन सी सी कैडेटस 'चन्द्र शेखर आजाद' को ट्राफी देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।ट्रस्ट की मैनेजर "डाक्टर विनीता चंद्रा" ने मुख्य अतिथि "स्वतंत्र देव सिंह" जी को  समृति चिन्ह प्रदान कर उनका आभार व्यक्त किया । समारोह  में अपार जनसमूह उपस्थित था।ट्रस्ट की ओर से सबके भोजन की व्यवस्था भी की गयी थी ।

रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश