श्री साँई नाथ महाराज पालकी यात्रा एवं रात्रि जागरण की तैयारियां हुई शुरू।
पैंतेपुर सीतापुर तहसील महमूदाबाद ब्लाँक रामपुर मथुरा क्षेत्र ग्राम जसमडा़ में श्री साँई भजन संध्या के साथ साथ श्री साँई नाथ महाराज की पालकी यात्रा निकली जाएगी।यह कार्यक्रम दिनाँक, 25 मार्च दिन बृहस्पतिवार को होना शुनिश्चित हुआ है। जिसमें भण्डारा दोपहर समय 12:00 बजे से प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा। रात्रि जागरण कार्यक्रम में लखनऊ की पार्टी की तरफ से श्री साँई म्यूजिकल ग्रुप पार्टी के गायक कलाकारों के साथ संगीत मय कार्यक्रम एवं भजनों का आनन्दमयी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसमें मुख्य सहयोगी दल शुरेन्द्र कुमार वर्मा प्रबंधक (श्री भगौती प्रसाद शान्ति देवी इण्टर कॉलेज महाविद्यालय हैबतपुर दिनेश कुमार पूर्व (प्रधान)निवासी ग्राम हैबतपुर मजरे आलमपुर, संजय कुमार वर्मा (समाजसेवी), देश राज सिंह समाजसेवी, प्रमोद कुमार 'छोटा'सतीश कुमार एडवोकेट पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आलमपुर देव कुमार वर्मा वरिष्ठ अध्यापक अंशू वर्मा पुत्र प्रमोद हैबतपुर द्वारा आयोजित किया जायेगा।समस्त क्षेत्रवासी इस पावन अवसर पर आकर संगीत व भजनों का आनन्द श्रवण कर पुण्य के भागी बनें।
रिपोर्ट अनुज कुमार जैन के साथ मोo नौशाद महमूदाबाद सीतापुर

0 टिप्पणियाँ