Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर : पंचायत चुनाव व होली पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति ब्यवस्था के सम्बंध में सम्पन्न हुई बैठक।

पंचायत चुनाव व होली पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति ब्यवस्था के सम्बंध में सम्पन्न हुई बैठक।



महमूदाबाद , सीतापुर।

जनपद सीतापुर की कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिरौली विकास खण्ड पहला जनपद सीतापुर में ग्राम पंचायत सिरौली के समस्त मजरे के पुरुष व महिलाओं को बैठक की जानकारी कराकर प्राथमिक विद्यालय सिरौली में बुलाकर एक बैठक की गई है। जिसमे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय , उप निरीक्षक अमित कुमार दुबे , हेड कांस्टेबल राम जी पाल , हेड कांस्टेबल उदयराज जैन सहित महमूदाबाद कोतवाली से अन्य पुलिस बल मौजूद हुआ।और बैठक में हेड कांस्टेबल रामजी पाल ने बैठक में आये हुए पुरुषों व महिलाओं को पंचायत चुनाव व होली पर्व को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने में शासन प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।और वही पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि  कोई भी प्रधान प्रत्याशी जनपद में लागू धारा 144 व अन्य धाराओं का उल्लंघन नही करेगा। और जब भी कोई प्रधान प्रत्याशी  , क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी किसी भी गांव में वोट मांगने के लिए जायेगा। तो दो तीन लोगों से ज्यादा नही जायेंगे। जिससे कि लागू धारा 144 का उल्लंघन न होने पाये। और क्षेत्र में शांति ब्यवस्था बनी रहे। इसी के साथ प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि ऐसी कोई भी  सामग्री गांवो में वितरित नही की जायेगी ।जिससे क्षेत्र में शांति ब्यवस्था बनाने में कोई ब्यवधान उत्पन्न हो। और बैठक में मौजूद लोगों से होली जलाने वाली जगहों के सम्बंध में भी बात की गई । जिसमें लोगो ने बताया कि हमारे क्षेत्र में होली को लेकर कोई भी विवाद नही है। इस बैठक  में ग्राम पंचायत सिरौली के ग्राम प्रधान सुशील कुमार वर्मा , मुनेश्वर , संतोष यादव व भावी प्रधान प्रत्याशी आदि लोगो सहित अन्य महिला पुरुष लोगो ने काफी संख्या में आकर प्राथमिक विद्यालय सिरौली में उपस्थित हुए।



रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश