Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शाहजहांपुर: योगी सरकार में प्रदेश में ख़त्म हुआ गुंडाराज: रोशन लाल वर्मा

योगी सरकार में प्रदेश में ख़त्म हुआ गुंडाराज: रोशन लाल वर्मा 



--- तिलहर भाजपा विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां


--- विकास पुस्तिका का किया विमोचन, प्राचीन दुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण का किया शिलान्यास



निगोही (शाहजहांपुर)। जनप्रिय तिलहर भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि योगी सरकार के चार साल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में अमूलचूल परिवर्तन हुऐ हैं। प्रदेश में गुंडाराज और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है।

      तिलहर विधायक शनिवार को निगोही के रामलीला मैदान में योगी सरकार के चार साल पूरे होने एवं प्राचीन दुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण के शिलान्यास के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। विधायक ने कहा कि उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया था कि निगोही के प्राचीन दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्धार होना चाहिए जिसके लिए उनकी मांग के सापेक्ष मुख्यमंत्री जी ने 50 लाख की धनराशि आवंटित की गयी है जिससे मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 2014 से अब तक की उपलब्धियों के बारे में कहा कि केन्द्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने से पूर्व सरकारों में घोटालों की भरमार थी। कहा कि कोरोना महामारी के दौरान  अमेरिका,ब्रिटेन,ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी आदि जो विकसित देश की श्रेणी में आते थे उनके राष्ट्राध्यक्षों को सभी ने रोते हुए देखा परंतु प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को आर्थिक सहायता,उन्हें मुफ्त राशन की उपलब्धता सहित उनके लॉकडाउन के दौरान भी हर जरूरी सुबिधा मुहैया कराई गई। गरीबों और जरूरतमंद परिवारों को उनकी पात्रता के आधार पर आयुष्मान, स्वास्थ्य, खाद्यान,आवास,शिक्षा,विधुत वितरण,रोजगार सहित बिभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश में नवीन कीर्तिमान स्थापित हुए है।कहा कि आज प्रदेश में रोजगार के बेहतर अवसर सृजित हो रहे है,प्रदेश सरकार के चार वर्ष सर्वोत्तम रहे है और हम सभी को इस बात का गर्व है कि मुख्यमंत्री ने सबका साथ सबका विकास करके सबका विश्वास जीता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि जबसे केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार आयी है तबसे देश मजबूत हो रहा है सैन्य ताकत के रूप में विश्व पटल पर चमक रहा है देश की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ठ किया  है कश्मीर में बिल्कुल शांति है और कश्मीर निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, राज्य सरकार की अंत्योदय की विचारधारा है सबको रोजी रोटी, रोजगार,पक्का मकान,गैस सिलेंडर,शौचालय देने का कार्य योगी सरकार ने किया है।भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में लगातार जनसेवा की है तथा प्रवासी मजदूरों,भोजन,पानी,यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई है। गरीब,खेत,खलियान के लिए काम किया है। उन्होंने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की उन्होंने बताया कि जिला पंचायत में पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष,जिला प्रभारी बृज बहादुर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में भव्य राम मंदिर निर्माण चल रहा है योगी सरकार में कुम्भ का भव्य आयोजन हुआ है तथा गुंडों,माफियाओं का खात्मा हुआ है,गुंडे माफ़िया या तो जेल में है या प्रदेश छोड़कर चले गये है उनकी बिल्डिंगों को गिराया गया है अधिकांश गुंडा माफिया जेल में है तथा प्रदेश में रामराज्य स्थापित है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर महेन्द्र प्रताप सिंह,उपजिलाधिकारी तिलहर सुरेंद्र कुमार,निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख निगोही मनोज कुमार वर्मा,खंड विकास अधिकारी निगोही गोविंद बल्लभ पाठक,निगोही भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश तिवारी,गुरगवां मंडल अध्यक्ष मुनेश तिवारी,सिंधौली मंडल अध्यक्ष शुभाष श्रीवास्तव,संजू मिश्रा, रामनरेश दिनकर,शेर सिंह वर्मा,अवनीश सिंह चौहान,महेंद्र पाल,संतोष मौर्य,रजनीश राठौर, सम्मानित प्रधानगण,क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्ट कमलेश कुमार शाहजहांपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश