Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: नारी ही माँ, नारी ही बहन नारी ही बेटी -अमित सिंह

नारी ही माँ, नारी ही बहन नारी ही बेटी -अमित सिंह



रामपुर मथुरा ,सीतापुर 

बाबा बालक राम इंटर कॉलेज   गोंडा देवरिया  रामपुर मथुरा मैं प्रधानाचार्य अमर बहादुर सिंह ने मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके  मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष रामपुर मथुरा अमित सिंह भदोरिया रहे थानाध्यक्ष  व प्रधानाचार्य तथा पत्रकार संघ रामपुर मथुरा के अध्यक्ष श्री राम गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर नमन वंदन किया तथा प्रधानाचार्य ने थाना अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह  अंग वस्त्र  पहना कर  सम्मानित किया एवं उपस्थित पत्रकारों को चन्दन तिलक लगाकर उपहार भेंट किया तत्पश्चात बच्चों ने मां सरस्वती के गीत प्रस्तुत किए तदोपरांत थाना अध्यक्ष अमित सिंह भदोरिया ने मिशन शक्ति के बारे में छात्राओं  को बताया कि देश में नारी ही शक्ति है नारी ही मां है बहन है बेटी है इसलिए सरकार  ने नारियों को समान दर्जा दिया है सरकार ने नारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए ठोस कदम  उठाए हैं जिसके तहत हर थाने में  महिला हेल्पलाइन बनाया है जिससे महिलाएं बेहिचक अपनी बात कह सकें और यदि महिला किसी भी समय  असुरक्षित महसूस करती है  या उसका उत्पीड़न होता है तो  1090,112 ,1098  नंबरों पर कॉल करके  15 से 20 मिनट के अंतराल पर  महिला की बात सुनकर समस्या का निराकरण किया जाएगा कोई भी छात्रा को विद्यालय मैं आने जाने  पर कोई भी  लड़का असुविधा उत्पन्न करता है तो उक्त नंबरों पर  फोन करके अवगत करा सकते हैं तथा रास्ते में कोई भी 112 नंबर की गाड़ी मिलती है उससे अपनी बात कह कर अवगत करा सकते हैं तथा किसी भी महिला  कहीं पर  भी अकेली महसूस करती है तो भी 112 डायल करके  मदद ले सकती है और प्रधानाचार्य  से कहा की पांच-छह बच्चों की टोली बनाकर किसी भी समय थाने पर लाकर  महिला पुलिस के साथ बैठकर थाने के बारे मैं जानकारी दिलवाए और समय-समय पर विद्यालय में महिला सशक्तिकरण के बारे में भी जानकारी दें  वही प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अनीता सिंह ने महिला को सशक्त होने के बारे में विधिवत बताते हुए कहा कि मैं कक्षा 8 तक ही विद्यालय गई हूं उसके बाद सारी पढ़ाई अपने घर पर करके मैं आज  टीचर बनी हूं ।आगे बढ़ने के लिए समाज कुछ भी कहे लेकिन जब तक लक्ष्य हासिल ना हो  तब तक आगे बढ़ते रहें  तदोपरांत थाना अध्यक्ष के द्वारा बच्चों को उपहार  दिए गए कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने किया इस अवसर पर अशोक शुक्ला, हरिशंकर शुक्ला, रामखेलावन शर्मा, टी एन वर्मा सहित विद्यालय के अध्यापक  अध्यापिकाएं मौजूद  रही


सुनीता गौतम रामपुर मथुरा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश