चोरी की 3 मोटर साइकिले बरामद,तीन आटोलिफ्टर गिरफ्तार
दिनांक 24.5.21 को पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण हेतु जनपद पुलिस को वृहद एवम् सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया था ।
उक्त आदेश के अनुपालन के क्रम में क्षेत्राधिकारी लहरपुर के निकट पर्यवेक्षण में थाना लहरपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्त 1.मजनू राज पुत्र बिहारी लाल नि0 शेखवापुर थाना हरगांव 2.पुल्लू उर्फ राजेश पुत्र साहबनदीन नि0 मानपुर घूरेपारा थाना तालगांव को मिर्जा धर्मकांटा बिसवां रोड से तथा 3.सुदामा पुत्र कन्हैयालाल नि0 शाहबाद थाना तालगांव को बिसवां गेट से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 03 मोटरसाइकिलें बरामद की गयी। उक्त बरामद मोटरसाइकिलों को उन्होनें जनपद में भिन्न भिन्न स्थानों से चोरी किया था। जिनमें थाना लहरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 260/21 धारा 379 भादवि एवम् मु0अ0सं0 262/21 धारा 379 भादवि से संबंधित दो मोटर साइकिले क्रमशः मो0सा0 नं0 UP 34 AJ 0616 सुपर स्पलैंडर रंग काला एवम् मोटर साइकिल नं0 UP 34 AS 6992 सुपर स्पलैंडर रंग लाल को अभियुक्त मजनू व पुल्लू उपरोक्त के पास से बरामद हुई हैं तथा थाना बिसवां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 386/19 धारा 376 भादवि से संबंधित मोटर साइकिल नं0 UP 34 U 8653 बजाज प्लैटिना रंग काला को अभियुक्त सुदामा उपरोक्त के कब्जे से बरामद किया गया है। अभियुक्त सुदामा से हुई बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना लहरपुर पर मु0अ0सं0 263/21 धारा 41/411 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही पश्चात् अभियुक्तगण का चालान मा0 न्यायालय किया गया है। अभियुक्तगण शातिर आटोलिफ्टर है, अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग मिलकर गाड़िया चुराकर बेच देते है और मिले पैसो को आपस में बांट लेते है। इनके विरुद्ध चोरी के अभियोग पंजीकृत है।
अभियुक्तगण का नाम/पता-
1.मजनू राज पुत्र बिहारी लाल नि0 शेखवापुर थाना हरगांव जनपद सीतापुर
2.पुल्लू उर्फ राजेश पुत्र साहबनदीन नि0 मानपुर घूरेपारा थाना तालगांव जनपद सीतापुर
3.सुदामा पुत्र कन्हैयालाल नि0 शाहबाद थाना तालगांव जनपद सीतापुर
बरामदगी-
1. मोटर साइकिल नं0 UP 34 AJ 0616 सुपर स्पलैंडर रंग काला
2. मोटर साइकिल नं0 UP 34 AS 6992 सुपर स्पलैंडर रंग लाल
3. मोटर साइकिल नं0 UP 34 U 8653 बजाज प्लैटिना रंग काला
पुलिस टीम–
1. उ0नि0 श्री गिरिजाशंकर सिंह
2. उ0नि0 श्री नरेंद्र सिंह
3. हे0का0 चंद्र मोहन सक्सेना
4. हे0का0 विनोद राणा
5. का0 पप्पू सिंह
6. का0 नभ कुमार
7. का0 नीरज यादव
आपराधिक इतिहास अभियुक्त मजनू व पुल्लू उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 260/21 धारा 379/411 भादवि थाना लहरपुर सीतापुर
2. मु0अ0सं0 262/21 धारा 379/411 भा.द.वि. थाना लहरपुर सीतापुर
आपराधिक इतिहास अभियुक्त सुदामा उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 386/19 धारा 379 भादवि थाना बिसवां सीतापुर
2. मु0अ0सं0 263/21 धारा 41/411 भादवि थाना लहरपुर सीतापुर
रिर्पोटर करन कुमार अवध इंडिया न्यूज

0 टिप्पणियाँ