भारतीय किसान संगठन ने कोरोना व ब्लैक फंगस बीमारी का निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करने की मांग
आज दिनांक 24-5-2021 को भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव द्वारा कोविड-19 के नियमों पालन करते हुए कोरोना व ब्लैक फंगस महामारी में इलाज के नाम पर निजी अस्पतालों में हो रही लूट के चलते आम जनमानस की टूटती कमर के संबंध में जिला अधिकारी के द्वारा प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा राजेन्द्र यादव ने कहा की भारत देशवासी पिछले वर्ष 2020 से लगातार एक अदृश्य शत्रु से लड़ाई लड़ रहा है। उस लड़ाई में लॉकडाउन जैसी प्रक्रिया भी अपनाई गई। जिसमें देश की जीडीपी भी अपने न्यूनतम स्तर से भी निम्न स्तर पर पहुंच गई। बहुत सारे लोगों का रोजगार खत्म हो गया, देश में मध्यमवर्ग एवं निम्नवर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। घर में पालन पोषण की स्थिति भी डगमगा रही है चाहे ग्रामीण क्षेत्रों हो या छोटे शहरों में चलने वाले (सी.एच.सी.) एवं (पी.एच.सी.) की स्थिति भी दयनीय है। आज भी स्थानीय लोग उनके इलाज से वंचित हैं व्यक्ति जब कोरोना और ब्लैक फंगस बीमारी के इलाज के संबंध में स्थानीय निजी अस्पताल में जाता है तो कोरोना और ब्लैक फंगस बीमारी के नाम पर उनका आर्थिक रूप से शोषण होता है। एक तो पहले से ही आम जनमानस के आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन निजी अस्पताल इलाज के नाम पर उनकी कमर तोड़ रहे हैं। भारतीय किसान संगठन माननीय प्रधानमंत्री जी से मांग करता है कि आप आम जनमानस का भी ध्यान रखते हुए। निजी अस्पतालों में इलाज मुफ्त कराया जाए, जिससे निम्नवर्ग के लोग एवं मध्यमवर्ग के लोग ऐसी वैश्विक महामारी में भी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। अन्यथा देश में कोरोना एवं ब्लैक फंगस के इलाज के नाम पर विपरीत परिणाम देखने को मिलेंगे। जैसा कि अभी कुछ समय पहले देखने को मिला है कि गंगा के किनारे रेत के नीचे दवे शवों व गंगा में शववाहिनी के रूप में बहते शव भी लापरवाही का परिणाम है वर्तमान में सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है तथा आम जन से भी अनुरोध है कि सवेदनाओ को ध्यान रखो, ये बीमारी कुछ समय बाद खत्म हो जाएगी। हम सबको एक साथ रहना है। इसलिए आस पड़ोस कि हौंसला अफजाई व जहा तक सम्भव है सावधानी बरतते हुए मदद करे।
भारतीय किसान संगठन देश कि सभी राजनीतिक पार्टियों से भी अनुरोध करता है कि यह समय वाद विवाद व सत्ता पक्ष को नीचा दिखाने का नही है।सब मिलकर देश को इन महामारियों से निकालने में सहयोग करें। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव यादव, नौसाद , चमन चौहान, रविन्द्र नागर, महावीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
राजेन्द्र यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान संगठन 9911408800

0 टिप्पणियाँ